Gehraiyaan song Beqaaboo: गहराइयां के नए गाने में बेकाबू हुए दीपिका और सिद्धांत, रोमांस की हद कर गए पार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2022, 01:11 PM IST

Gehraiyaan song Beqaaboo: गहराइयां का नया गाना बेकाबू रिलीज हो गया है और सच मायने में इस गाने में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी बेकाबू होकर रोमांस की हद पार करते नजर आ रहे हैं।

Gehraiyaan song Beqaaboo: गहराइयां के नए गाने में बेकाबू हुए दीपिका और सिद्धांत, रोमांस की हद कर गए पार

Gehraiyaan song Beqaaboo out Watch Video: बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की 'गहराईयां' का प्रमोशन इन दिनों खूब किया जा रहा है। इस फ‍िल्‍म से दीपिका पादुकोण डिजिटल डेब्‍यू यानि ओटीटी डेब्‍यू कर रही हैं। इस फ‍िल्‍म के गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं क्योंकि गानों में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी का रोमांस देखने को मिल रहा है। गहराइयां का नया गाना बेकाबू रिलीज हो गया है और सच मायने में इस गाने में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी बेकाबू होकर रोमांस की हद पार करते नजर आ रहे हैं। 

फ‍िल्‍म में दीपिका ने सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अनगिनत किसिंग सीन दिए हैं। यह फ‍िल्‍म 11 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। 02 मिनट 20 सेकंड के इस गाने में दीपिका और सिद्धांत के बीच कई किसिंग और रोमांटिक सीन हैं और सीन ऐसे कि किसी को भी पसीने आ जाएं। यह गाना सवेरा और शालमली खोलगड़े ने गाया है और इसके बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं। गाना बहुत अच्छी लोकेशंस पर, समंदर के ऊपर क्रूज में फिल्माया गया है।   

इससे पहले गहराइयां (Gehraiyaan) का पहला गाना 'डूबे' (Doobey) रिलीज हुआ था। इस गाने में दीपिका और सिद्धांत एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए थे। यह गाना भी काफी पसंद किया गया और अभी भी छाया हुआ है।बता दें कि फिल्म 'गहराइयां' की कहानी बेहद रोमांचक है। फिल्म में दीपिका (अलीशा) और अनन्या (टीया) बहनों के रोल में हैं।दोनों की अलग लाइफ है और अपने पार्टनर हैं लेकिन अलीशा और टीया के मंगेतर जेन (सिद्धांत चतुर्वेदी) का अफेयर हो जाता है। 

शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनीं है जिसमें दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा मुख्य रोल में नजर आएंगे। साथ ही फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी है, जिनके अहम रोल हैं। फिल्म 11 फरवरी, 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों में रिलीज होगी।

End of Article