Ram Charan Arrived Amritsar Barefoot For His Upcoming Film Shoot: महज 12 दिनों में तकरीबन 900 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करके राजामौली की फिल्म आरआरआर ने नया कीर्तिमान रच दिया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, जूनियर नटराजन और अजय देवगन के साथ साउथ के सुपरस्टार रामचरण भी नजर आए थे। इस फिल्म में रामचरण के बेहतरीन अभिनय ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। पंजाब के अमृतसर से रामचरण की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उसने लोगों को हैरान कर दिया है। हाल ही में रामचरण को श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नंगे पांव स्पाॅट किया गया। राम चरण में अपने पैर में ना कोई चप्पल और ना कोई जूता पहना था। उन्हें एयरपोर्ट से बाहर नंगे पांव आता देख हर कोई हैरान हो गया। यहां जानिए रामचरण आखिर क्यों नंगे पांव अमृतसर पहुंचे।
खबरों के अनुसार साउथ की सुपरस्टार रामचरण अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए अमृतसर आए हैं। अयप्पा दीक्षा महाव्रत के चलते रामचरण ने 41 दिनों तक ब्रह्मचर्य का पालन करने का संकल्प लिया है। इसीलिए वह अमृतसर नंगे पांव आए हैं। बताया जा रहा है कि वह अमृतसर में तकरीबन 15 दिनों तक रह कर अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग करेंगे। एयरपोर्ट से नंगे पांव बाहर आने के बाद रामचरण सीधा अपनी गाड़ी में बैठ कर होटल के लिए रवाना हो गए।

हालांकि रामचरण इतनी दूर अकेले नहीं आए हैं। अपनी टीम के साथ रामचरण अपने पेट डॉग को भी लेकर आए हैं। रामचरण का यह पेट डॉग टाॅय पूडल नस्ल का है जिसका नाम राइम है। जब श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से रामचरण बाहर आए तब वह अपने कार में बैठकर होटल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान वह कार में अपने पेट डॉग के साथ नजर आए। उन्होंने अपनी गोद में अपने पेट डॉग राइम को पकड़ कर रखा हुआ था। अकसर रामचरण को अपने पेट डॉग के साथ देखा गया है।

