Love Story: पहली पत्नी से नहीं हुआ था तलाक, रिएलिटी शो में शिबानी दांडेकर को दिल दे बैठे फरहान अख्तर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2022, 11:13 AM IST

Farhan Akhtar Shibani Dandekar Love Story: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जानिए शिबानी और फरहान की लव स्टोरी...

Love Story: पहली पत्नी से नहीं हुआ था तलाक, रिएलिटी शो में शिबानी दांडेकर को दिल दे बैठे फरहान अख्तर

Farhan Akhtar and Shibani Dandekar Love Story: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी से जुड़ी रस्में शुरू हो चुकी है। फरहान अख्तर की ये दूसरी शादी है। इससे पहले वह उन्होंने हेयर स्टाइलिस्ट अधूना भाबना से शादी की थी। 16 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद शिबानी के साथ फरहान की लव स्टोरी शुरू हुई थी। 

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की पहली मुलाकात साल 2015 में रियलिटी शो आई केन डू इट के दौरान हुई थी। फरहान अख्तर इस शो को होस्ट कर रहे थे। वहीं, शिबानी इसकी कंटेस्टेंट थीं। शो के दौरान ही फरहान अख्तर और शिबानी के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी। हालांकि, उस वक्त फरहान का तलाक नहीं हुआ था। साल 2018 में शिबानी दांडेकर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। इसमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई थीं। फोटो में मिस्ट्री मैन की केवल पीठ दिख रही थी। ये मिस्ट्री मैन फरहान अख्तर ही थे। 

Farhan Akhtar-Shibani Dandekar wedding: Bridesmaids rock THIS style! |  Hindi Movie News - Times of India

पत्नी से इस कारण हुआ तलाक
फरहान अख्तर जहां शिबानी को दिल दे बैठे थे। वहीं, अधूना का नाम डिनो मोरिया के बड़े भाई निकोलो मोरिया से जुड़ने लगा था। इस रिश्ते के कारण ही दोनों का तलाक हो गया था। फरहान और अधूना की दो बेटियां शाक्या और अकीरा है। साल 2018 में शिबानी और फरहान अख्तर ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था। साल 2018 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के रिसेप्शन में बतौर कपल पहली बार स्पॉट हुए। 

Will Farhan Akhtar and Shibani Dandekar have a big fat Bollywood wedding  after February court marriage? | Hindi Movie News - Times of India

फरहान के नाम का बनाया टैटू
शिबानी दांडेकर ने फरहान अख्तर के नाम का टैटू अपनी गर्दन पर गुदवाया है। इसके अलावा दोनों सोशल मीडिया पर दोनों कई फोटोज भी शेयर करते हैं। पांच साल डेट करने के बाद दोनों शादी कर रहे हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान और शिबानी पहले मराठी रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद दोनों का निकाह भी होगा। इस शादी में फरहान अख्तर की बेटियां भी शामिल होंगी। इससे पहले मेहंदी सेरेमनी की कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आए थे।

End of Article