Farhan Akhtar और Shibani Dandekar की शादी में ये सितारे बनेंगे मेहमान, हल्दी सेरेमनी में पहुंची रिया चक्रवर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2022, 11:45 PM IST

Farhan Akhtar Shibani Dandekar wedding Updates: लंबे इंतजार के बाद फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं।

Farhan Akhtar और Shibani Dandekar की शादी में ये सितारे बनेंगे मेहमान, हल्दी सेरेमनी में पहुंची रिया चक्रवर्ती

Farhan Akhtar Shibani Dandekar wedding Updates: लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड के मशहूर एक्टर फरहान अख्तर और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। दोनों सितारों ने सादगी से शादी का फंक्शन प्लान किया है, हालांकि खबर है कि परिवार के सदस्यों के अलावा कई दिग्गज सितारे इस शादी का हिस्सा बनेंगे।  

ये सितारे हो सकते हैं शामिल: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में रितेश सिधवानी भी शामिल हो सकते हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक रोशन, रिया चक्रवर्ती, एक्टर डीनो मोरेया, आमिर खान, राकेश ओम प्रकाश मेहरा, आलिया भट्ट जैसे सितारे भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं। 

हल्दी सेरेमनी में पहुंची रिया चक्रवर्ती

फरहान और शिबानी की हल्दी सेरेमनी (Haldi Ceremony) की शुरुआत हो चुकी है। कुछ समय पहले ही रिया चक्रवर्ती का वीडियो सामने आया है जिसमें वह फरहान अख्तर के घर पर नजर आईं। वहीं शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर भी फरहान के घर पहुंचीं।   

फरहान के घर को सजाया जा चुका है। खबर ये भी है कि फरहान और शिबानी के संगीत में रिया चक्रवर्ती परफॉर्म भी करने वाली हैं। दोनों का परिवार खंडाला के लिए 18 फरवरी को निकलेगा और अगले दिन यानी 19 फरवरी को दिन में ही महाराष्ट्रियन शादी होगी। 

बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अब अपने रिश्ते को नया नाम देने वाले हैं (Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Wedding)। पिछले 3 सालों से फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर रिलेशनशिप में थे (Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Relationship)। दोनों अपने परिवार वालों और करीबी दोस्तों के साथ जावेद अख्तर के खंडाला वाले घर में एक इंटिमेट सेरेमनी के दौरान सेलिब्रेट करेंगे। 

End of Article