'अक्षय कुमार की फिल्म छीन ली': गलवान घाटी को लेकर अजय देवगन के फिल्म बनाने पर फैंस ने यूं लिए मजे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2020, 03:52 PM IST

Fans Crack Jokes on Akshay Kumar: अजय देवगन द्वारा इंडो-चाइना गलवान घाटी की घटना पर फिल्म की घोषणा के बाद, इंटरनेट पर फैंस ने अक्षय कुमार को चुटकुले शेयर करके ट्रोल करना शुरु कर दिया।

'अक्षय कुमार की फिल्म छीन ली': गलवान घाटी को लेकर अजय देवगन के फिल्म बनाने पर फैंस ने यूं लिए मजे

मुंबई: लद्दाख की गलवान घाटी में पिछले महीने, भारतीय और चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प हुई थी। अब, अजय देवगन शहीद हुए 20 भारतीय सेना के जवानों को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर जैसे ही खबर सामने आई, फैंस ने अक्षय कुमार को देशभक्ति की फिल्म हाथ से निकलने को लेकर मजाक करते हुए ट्रोल करना शुरु कर दिया।

अक्षय कुमार ने पिछले 5-6 सालों में कई देशभक्ति फिल्मों में काम किया है तो उनकी पहचान देशभक्ति पर फिल्म बनाने वाले कलाकार के तौर पर बन गई है। अब गलवान घाटी की घटना पर अजय देवगन की फिल्म बनाने को लेकर फैंस मीम और चुटकुले शेयर कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि अजय देवगन ने अक्षय कुमार की फिल्म छीन ली। यहां देखिए फैंस ने सोशल मीडिया पर कैसे कमेंट शेयर किए।

नीचे देखें अक्षय कुमार को लेकर शेयर किए गए कुछ मजेदार मीम और चुटकुले:

इस फिल्म के बारे में पुष्टि करते हुए फ़िल्म समीक्षक और फ़िल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया था।

तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह आधिकारिक सूचना है ... अजय देवगन गलवान घाटी के टकराव पर फिल्म बनाएंगे... अभी तक शीर्षक तय नहीं हुआ है। फिल्म भारतीय सेना के 20 जवानों के बलिदान की कहानी सुनाएगी, जिन्होंने चीनी सेना का मुकाबला किया ... कास्ट फाइनल नहीं हुई है। Ajay Devgn Films और Select Media Holdings LLP फिल्म का निर्माण करेंगे।'

उनके इसी ट्वीट पर फैंस ने अक्षय कुमार को ट्रोल करना शुरु कर दिया। गौरतलब है कि बीते समय में अजय देवगन भी देशभक्ति फिल्मों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनकी जम़ीन और टैंगो चार्ली जैसी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आई थीं। हाल ही में वह 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आ रहे हैं।

End of Article