शाहरुख खान के साथ फैन ने की बदसलूकी, आर्यन ने पिता को किया प्रोटेक्ट, सोशल मीडिया पर फैंस ने की तारीफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 10:16 PM IST

Fan Misbehaved with Shahrukh Khan on Airport : शाहरुख खान अपने दोनों बेटे आर्यन और अबराम के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। एक्टर के साथ एक फैन ने की बदसलूकी। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान के साथ फैन ने की बदसलूकी, आर्यन ने पिता को किया प्रोटेक्ट, सोशल मीडिया पर फैंस ने की तारीफ

Fan Misbehaved with Shahrukh Khan on Airport : शाहरुख खान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। वहीं, किंग खान भी अपने फैंस के फैंस के साथ सेल्फी और फोटो लेने से परहेज नहीं करते हैं। हाल ही में एक्टर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। एक्टर के साथ उनके दोनों बेटे आर्यन खान और अबराम भी थे। एयरपोर्ट पर एक फैन ने शाहरुख के साथ बदसलूकी करने की कोशिश की। इस दौरान आर्यन अपने पिता को प्रोटेक्ट करते दिखाई दिए। शाहरुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस आर्यन के इस जेश्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

शाहरुख खान वाइट टी-शर्ट, ब्लू पैंट और ब्लैक जैकेट पहने नजर आए। वहीं, आर्यन भी कैजुअल आउटफिट में दिखाई दिए। शाहरुख के साथ उनके छोटे बेटे अबराम भी नजर आए।

फैन ने शाहरुख खान के साथ की बदसलूकी

जिस दौरान शाहरुख अपने बेटे के साथ चल रहे थे, तभी एक फैन सेल्फी लेने के लिए उनके पास आ गया और उनका हाथ पकड़ने लगा। शाहरुख थोड़ा पीछे हुए और तभी उनकी सिक्योरिटी आ गई। वहीं आर्यन ने भी पिता को सपोर्ट करने के लिए अपना हाथ बढ़ाया। इसके बाद शाहरुख अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ गए।

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख 

शाहरुख इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख पिछले कुछ दिनों से राजकुमार हिरानी संग लंदन में फिल्म डंकी के लिए शूटिंग कर रहे थे। डंकी में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी। शाहरुख पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ दिखेंगे। जवान में शाहरुख और नयनतारा लीड रोल में हैं। फैंस शाहरुख के कमबैक को लेकर काफी एक्साइटेड है। एक्टर आखिरी बार साल 2018 में जीरो में नजर आए थे।

शाहरुख और आलिया के प्रोडक्शन हाउस ने मिलकर डॉर्लिंग को प्रोड्यूस किया है। डार्लिंग को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शाहरुख ने डार्लिंग के रिलीज के दौरान ट्वीट कर लिखा था मैं इस फिल्म को लेकर बहुत नर्वस हूं। इटर्नल सनसाइन प्रोडक्शन के साथ मेरी पहली फिल्म है। मैं फिल्म के रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हूं।

End of Article