Top TV News 7 Aug 2022: निया शर्मा, शिल्पा शिंदे झलक दिखलाजा 10 के कंफर्म कंटेस्टेंट्स, जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 08:45 PM IST

TV News Today in Hindi, 07 August 2022: झलक दिखलाजा सीजन 10 के कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं। तलाक की खबरों के बीच राजीव सेन ने वाइफ चारू असोपा के साथ शेयर की फोटो। चाहत खन्ना ने बताया क्यों उर्फी जावेद पर किया था कमेंट। जानिए टीवी जगत की रविवार सात अगस्त की बड़ी खबरें।

Top TV News 7 Aug 2022: निया शर्मा, शिल्पा शिंदे झलक दिखलाजा 10 के कंफर्म कंटेस्टेंट्स, जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें

TV News Today in Hindi, 07 August 2022: कलर्स टीवी के रिएलिटी शो में शिल्पा शिंदे, धीरज धूपर और निया शर्मा कंफर्म कंटेस्टेंट हो गई हैं। मेकर्स ने दोनों एक्ट्रेस का प्रोमो जारी कर दिया है। वहीं, तलाक की खबरों के बीच राजीव सेन ने वाइफ चारू असोपा के साथ नई फोटो शेयर की है। फ्रेंडशिप डे के मौके पर बिग बॉस 13 की बेस्ट फ्रेंड्स  रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी गिले-शिकवे दूर कर एक बार फिर दोस्त बन गए हैं। जानिए  टीवी जगत की रविवार सात अगस्त 2022 की बड़ी खबरें।  

झलक दिखलाजा सीजन 10 में निया शर्मा और शिल्पा शिंदे, धीरज धूपर पहले तीन कंफर्म कंटेस्टेंट बन गए हैं। कलर्स द्वारा जारी प्रोमो में दिखाया है कि निया शर्मा ब्लैक कलर के आउटफिट में अपने मूव्स दिखा रही हैं। वहीं, दूसरे प्रोमो में एक्टर धीरज के साथ लिखा है, 'हो जाएं तैयार, धीरज धूपर के साथ मिलाने ताल से ताल।' इसके अलावा शिल्पा शिंदे ने इंस्टाग्राम पर भाबीजी घर पर हैं का वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अंगूरी भाभी के किरदार में डांस कर रही हैं। झलक दिखलाजा सीजन 10 तीन सितंबर हर शनिवार और रविवार रात आठ बजे टेलिकास्ट होगा। 

राजीव सेन ने शेयर की फोटो
फ्रेंडशिप डे के मौके पर सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने अपनी वाइफ चारू असोपा के साथ फोटो शेयर की है। राजीव और चारू पिछले कई वक्त से अलग रह रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों जल्द ही तलाक भी ले सकते हैं। चारू ने अपने व्लॉग्स और वीडियोज में बताया कि वह बतौर सिंगल मदर अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं। अब ताजा फोटो के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों दोबारा साथ आ गए हैं। फोटो के साथ राजीव ने गुलाब के फूल का इमोजी इस्तेमाल किया है।  

रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी की हुई दोस्ती
रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस 13 में बेस्ट फ्रेंड थे। इसके बाद दोनों ने सीजन 15 में भी हिस्सा लिया था, जहां दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अब दोनों दोबारा दोस्त बन गए हैं। सूत्रों के मुताबिक देवोलीना और रश्मि देसाई एक दूसरे का बहुत ख्याल रखते हैं। बिग बॉस शो उनकी दोस्ती हमेशा के लिए तोड़ सकता है। देवोलीना की तबीयत अचानक से खराब हो गई थी।  इसके बाद रश्मि देसाई ने उन्हें तुरंत फोन किया। इसके बाद दोनों एक बार फिर अच्छे दोस्त बन गए हैं।

इस वजह से उर्फी जावेद पर भड़की थीं चाहत खन्ना
उर्फी जावेद और चाहत खन्ना के बीच सोशल मीडिया पर कैट फाइट चल रही थी। चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर कमेंट किया था। इसके बाद उर्फी ने उनकी पर्सनल लाइफ पर कमेंट किया था। ई टाइम्स से बातचीत में चाहत खन्ना ने अब बताया कि, 'कुछ नहीं हुआ, बस सोशल मीडिया पर इस बेवकूफी को कई महीनों से बर्दाश्त कर रही थीं, जो अब काफी मुश्किल हो गया था। आखिरकार मैंने इसके बारे में बोल दिया। उसकी जैसी क्लास है, वैसा ही उसने जवाब दिया है। 

Chahat Khanna on Urfi Javed

आज से शुरू होगी केबीसी 14
कौन बनेगा करोड़पति का 14वां सीजन रविवार सात अगस्त रात नौ बजे से टेलिकास्ट होगा। सीजन का पहला एपिसोड स्वतंत्रता दिवस स्पेशल होने वाला है। पहले एपिसोड में आमिर खान, एम.सी.मैरी कॉम और सुनील छेत्री जैसे सितारे हॉट सीट पर बैठेंगे। 

अमिताभ बच्चन ने बताया कि केबीसी 14 में कई बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा हॉटसीट पर एक बिजनेसवुमन, डिप्टी केलेक्टर, नागालैंड के डीजी प्रिजन और प्रोफेसर भी हॉटसीट पर बैठेंगे।  

End of Article