Exclusive: ऐसे मिली थी अंकिता को सुशांत की आत्महत्या की खबर, ड्रग्स और दवाओं पर कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2020, 06:19 PM IST

Ankita Lokhande On Sushant Singh Rajput Suicide: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की वजह पूरा देश जानना चाहता है। अब उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने उनके दवाओं के बारे में खुलासा किया है।

Exclusive: ऐसे मिली थी अंकिता को सुशांत की आत्महत्या की खबर, ड्रग्स और दवाओं पर कही ये बात

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या का रहस्य गहराता जा रहा है। बिहार पुलिस की जांच में कई नई बातें उभर कर सामने आ रही है। अब पहली बार इस पूरे मामले में अंकिता लोखंडे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अंकिता ने सुशांत की दवाओं और ड्रग्स पर भी बात की है। 

Times Now से बातचीत में अंकिता से पूछा गया कि- क्या वह जब आपके साथ थे तो किसी तरह की दवा या ड्रग्स लेते थे? अंकिता ने कहा कि- 'मेरे साथ जब सुशांत था तो कोई भी दवा नहीं लेते थे। वह बेहद संतुलित लड़का था।' 

अंकिता आगे कहती हैं- 'वह लड़का आसान नहीं था। वह बहुत पक्के दिमाग का था और काफी ऊर्जा से भरा था। उसके अपनी लाइफ में कुछ गोल्स थे। उसने अपने आने वाले पांच साल के लिए भी प्लान किया होगा। वह हमेशा प्लान करके चलता था।'

ऐसे मिली थी खबर 
अंकिता लोखंडे से पूछा गया कि उन्हें सुशांत की मौत की खबर कैसे मिली। इस पर वह कहती हैं- 'उस दिन रविवार को मैं सो रही थी। मेरे पास किसी रिपोर्टर का फोन आया। मैं अंजान नंबर उठाती नहीं हूं। हालांकि, मैंने उस दिन उठा लिया था। 

अंकिता लोखंडे के मुताबिक- 'फोन उठाते ही उसने कहा कि अंकिता आपको पता है कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद खत्म हो गया। इस चीज को लेकर बहुत ही अलग फीलिंग थी। बस मैंने इसक सामना किया।'

कोई है जिसे मालूम है सब
अंकिता का दावा है कि कोई तो है जिसे सब मालूम है कि सुशांत ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। अंकिता कहती हैं कि- मैं तो चार साल से उसके साथ नहीं थीं। उनका परिवार भी एक साल से उनके टच नहीं था। वह भी अपने बेटे से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे।

बकौल अंकिता- 'ऐसे में कोई तो होगा जो उसके साथ होगा। उसे जरूर पता होगा कि क्या वह वजह थी जिस कारण से सुशांत सिंह राजपूत ने इतना बड़ा कदम उठाया है। कोई उसका करीबी दोस्त हो सकता है या कोई उसकी दोस्त हो सकती है। हम सभी का हक बनता है ये जानने का कि उसके साथ क्या हुआ था। 

End of Article