बिजनेस

Sukanya Samriddhi Yojana में सालाना 1.5 लाख निवेश कर बेटियों के नाम जमा करें ₹72 लाख, जानें कैसे?

सरकार की ओर से बेटियों की बेहतर भविष्य देने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) शुरू की गई थी। आज यह बहुत ही पॉपुलर स्कीम है। मौजूदा समय में 8.2% की दर से ब्याज मिल रहा है।

Image

बेटियों के नाम निवेश

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों की बेहतर भविष्य के अगर आप निवेश करना चाहता हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) से बेहतर कोई दूसरी योजना नहीं है। मौजूदा समय में इस स्कीम पर सबसे अधिक 8.2% की दर से ब्याज मिल रहा है। सालाना 1.5 लाख रुपये के निवेश पर आप ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत टैक्स छूट भी पा सकते हैं। अब सवाल उठता है कि आप इस स्कीम में निवेश कर कैसे 72 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। आइए आपको पूरा कैलकुलेशन समझाते हैं।

इस तरह जमा होंगे 72 लाख

निवेश का विवरणराशि/अवधि
सालाना निवेश₹1,50,000
ब्याज दर8.2% सालाना
जमा करने की अवधि15 साल
कुल जमा राशि₹22,50,000
अनुमानित ब्याज₹49,32,119
मैच्योरिटी अवधि21 साल
अनुमानित मैच्योरिटी राशि₹71,82,119
नोट: SSY की ब्याज दर सरकार समय-समय पर बदल सकती है, इसलिए वास्तविक मैच्योरिटी राशि अलग हो सकती है।

250 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश

अगर आप अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि खाता खोलना चाहते हैं तो मात्र 250 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। अपनी कमाई बढ़ने के साथ इस निवेश को बढ़ा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ब्याज सालाना कंपाउंड होता है। इसका मतलब है कि ब्याज उस बैलेंस का हिस्सा बन जाता है जिसका इस्तेमाल भविष्य का ब्याज कैलकुलेट करने के लिए किया जाता है। समय के साथ, कमाई से भी और ज्यादा पैसा बनने लगता है।

निवेश पर मिलती है सरकारी गारंटी

इस स्कीम को सरकार का समर्थन हासिल है और इसमें टैक्स से जुड़े फायदे भी मिलते हैं। जमा की गई रकम पर सालाना ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट मिलती है। ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम भी टैक्स-फ्री होती है। ब्याज से होने वाली कमाई के अलावा, ये फायदे भी इस स्कीम की एक खासियत हैं।

समय से पहले पैसे निकालने की सुविधा

सुकन्या समृद्धि में मैच्योरिटी से पहले पढ़ाई-लिखाई के खर्च के लिए पैसे निकालने का भी प्रावधान है। 18 साल की उम्र के बाद हायर एजुकेशन के लिए जमा रकम का 50% तक निकाला जा सकता है। इस सुविधा का इस्तेमाल करने पर बाकी सालों के लिए निवेशित रकम कम हो जाएगी। 18 साल की उम्र के बाद शादी के लिए भी अकाउंट बंद करने की सुविधा उपलब्ध है।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article