ED ने रिया चक्रवर्ती से पूछी- सोर्स ऑफ इनकम, मांगी बैंक खातों और भाई के बिजनेस की जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2020, 03:22 PM IST

Rhea Chakraborty ED Questionnaire: ईडी ने रिया चक्रवर्ती से कुछ अहम सवाल किए हैं। रिया से पूछा गया कि आपका कमाई का जरिया गया है और आपके सुशांत सिंह राजपूत के साथ फाइनेंशियल लिंक कैसे थे।

ED ने रिया चक्रवर्ती से पूछी- सोर्स ऑफ इनकम, मांगी बैंक खातों और भाई के बिजनेस की जानकारी

Rhea Chakraborty ED Questionnaire: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड केस में मुख्‍य आरोपी बनाई गई हैं। एक तरफ सीबीआई ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है तो दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनसे पूछताछ की है। आज (7 अगस्त) को र‍िया पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय पहुंची। हालांकि रिया ने इस जांच को स्थगित करने का अनुरोध किया था।  

टाइम्‍स नाऊ को मिली जानकारी के अनुसार, ईडी ने रिया चक्रवर्ती से कुछ अहम सवाल किए हैं। रिया से पूछा गया कि आपका कमाई का जरिया गया है और आपके सुशांत सिंह राजपूत के साथ फाइनेंशियल लिंक कैसे थे। ईडी ने रिया से उनके बैंक खातों की जानकारी और उनके भाई के बिजनेस की जानकारी मांग है। काफी देर तक रिया चक्रवर्ती से ईडी ने पूछताछ की है। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती अपने भाई के साथ ईडी के ऑफ‍िस पहुंची थीं।

कॉल रिकॉर्ड भी आई सामने 

कॉल डिटेल के अनुसार जनवरी 2020 में सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के बीच कुल 19 बार बात हुई जबकि कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे और शादी करने वाले थे। यह कॉल 20 जनवरी से 25 जनवरी के बीच की गई हैं जब सुशांत सिंह राजपूत अपने परिवार के साथ थे। इस संबंध में सुशांत के पिता ने भी एफआईआर में खुलासा किया था कि जब सुशांत उनके पास थे तो रिया फोन कर वापस आने का दवाब बनाती थीं।

14 जून को सुशांत ने की थी आत्‍महत्‍या

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के न‍िधन को दो महीने पूरे होने वाले हैं। सुशांत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। कहा जा रहा है कि सुशांत ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। सीबीआई अब इस मामले की जांच करेगी और असलियत सामने लाएगी। सुशांत के न‍िधन से उनके फैंस अभी तक सकते में हैं।

End of Article