आज बॉलीवुड की द‍िलकश हसीना है इस तस्‍वीर में द‍िख रही लड़की, फ‍िटनेस में देती है सबको मात- क्‍या पहचान पाए आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2022, 03:48 PM IST

Bollywood Actress Shared A Throwback Photo On World Education Day 2022: अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर बॉलीवुड की एक जानी-मानी अदाकारा ने एक थ्रोबैक फोटो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है जिसे देखकर अदाकारा को पहचानना फैंस के लिए मुश्किल हो गया है। क्या आप यह तस्वीर देखकर अदाकारा को पहचान सकते हैं।

आज बॉलीवुड की द‍िलकश हसीना है इस तस्‍वीर में द‍िख रही लड़की, फ‍िटनेस में देती है सबको मात- क्‍या पहचान पाए आप
Photo Credit: Instagram

Bollywood Actress Shared A Throwback Picture On World Education Day 2022, Can You Recognise Her: आज अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (World Education Day 2022) मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष पर बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। जब भी कोई बड़ा पर्व या अक्सर होता है तब इसका असर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी नजर आता है। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस खास मौके पर बॉलीवुड की एक अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अदाकारा द्वारा शेयर किए गए इस फोटो को देखकर फैंस मुश्किल में पड़ गए हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि इस थ्रोबैक फोटो में अदाकारा को पहचानना लोगों के लिए बहुत मुश्किल हो गया है। आपको बता दें यह तस्वीर किसी और ने नहीं बल्कि फिटनेस में सबको मात देने वाली अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने शेयर की है (Shilpa Shetty Throwback Photo)। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई शिल्पा शेट्टी की थ्रोबैक फोटो

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2022 के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी थ्रोबैक फोटो साझा की है। अदाकारा द्वारा शेयर किए गए इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह अपने दोस्तों के साथ खड़ी हैं। इस तस्वीर में कुछ लड़कियों ने एनसीसी की यूनिफार्म पहनी है वहीं कुछ लड़कियां स्कूल के यूनिफॉर्म में नजर आ रही हैं। इनमें से एक शिल्पा शेट्टी भी हैं जिन्होंने स्कूल यूनिफार्म पहना है। शेयर करने के साथ अदाकारा ने यह भी लिखा कि कोरोनावायरस महामारी की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा है। उन्होंने लोगों से यह आग्रह किया है कि वह कुछ ऐसे कदम उठाएं जिससे हर एक बच्चे को उसके पढ़ाई का अधिकार मिल सके। 

शिल्पा शेट्टी द्वारा साझा किए गए इस तस्वीर पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को यह तस्वीर बहुत पसंद आ रही है। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन पर लोग जमकर इमोजी शेयर कर रहे हैं और अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने शिल्पा शेट्टी की तारीफ भी की। वहीं, कुछ लोग एक्ट्रेस को पहचानने में ही व्यस्त हो गए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'आप अभी भी उतनी ही क्यूट' तो कुछ लोग अनुमान लगाने लगे कि इनमें से शिल्पा शेट्टी कौन हैं। 

End of Article