बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर फिल्म गहराइयां (Gehraiyaan) का पहला गाना 'डूबे' (Doobey) रिलीज हो गया है। इस गाने में दीपिका और सिद्धांत एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। इससे पहले रिलीज हुए टीजर में इस गाने के बोल थे जिसके बाद से ही यह सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस को यह काफी पसंद आ रहा है।
दर्शकों को आ रहा पसंद
अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया और यह गाना रिलीज हो गया है। गाने में दीपिका और सिद्धांत के बीच कई किसिंग और रोमांटिक सीन हैं। 02 मिनट 17 सेकंड का ये गाना सुनने में काफी अच्छा है जिसे सिंगर लोथिका ने गाया है जबकि इसे लिखा है कौसर मुनीर ने।
कैसी है फिल्म की कहानी
फिल्म 'गहराइयां' की कहानी बेहद रोमांचक है। फिल्म में दीपिका (अलीशा) और अनन्या (टीया) बहनों के रोल में हैं।दोनों की अलग लाइफ है और अपने पार्टनर हैं लेकिन अलीशा और टीया के मंगेतर जेन (सिद्धांत चतुर्वेदी) का अफेयर हो जाता है। पहले से अपने अन्य पार्टनर्स के साथ रिश्ते में होते हुए भी दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं। फिल्म में दीपिका-सिद्धांत के किसिंग और रोमांटिक सीन्स की भरमार है।
कब और कहां होगी रिलीज
फिल्म की बात करें तो यह फिल्म शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनीं है जिसमें दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा मुख्य रोल में नजर आएंगे। साथ ही फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी है, जिनके अहम रोल हैं। फिल्म 11 फरवरी, 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों में रिलीज होगी।

