Dil Bechara: टाइटल ट्रैक के लिए फराह खान ने नहीं ली फीस, सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिया था ये फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2020, 05:25 PM IST

Dil Bechara Title Track: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। इस गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। इसके लिए फराह ने ये फीस नहीं ली थी।

Dil Bechara: टाइटल ट्रैक के लिए फराह खान ने नहीं ली फीस, सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिया था ये फैसला

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। रिलीज होने के तीन घंटे के अंदर ही इस गाने को 17 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस टाइटल ट्रैक को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। इसके लिए फराह खान ने कोई भी फीस चार्ज नहीं की है। 

दिल बेचारा के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सोशल मीडिया पर फराह खान के साथ चैट शेयर की है। इसमें मुकेश छाबड़ा फराह से पूछ रहे हैं कि क्या वह उनकी पहली फिल्म दिल बेचारा, जिसमें सुशांत लीड रोल में हैं उसका गाना कोरियोग्राफ करेंगी।

फराह ने उनसे टाइटल ट्रैक भेजने के लए कहा। ट्रैक सुनने के बाद फराह इसे कोरियोग्राफ करने के लिए तैयार हो गईं। मुकेश छाबड़ ने जब उनसे फीस के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि ये उनकी पहली फिल्म है। फराह ने कहा कि प्रोड्यूसर से कह दो कि ये फिल्म वह सुशांत और उनके लिए कर रही हैं।     

फराह खान ने लिखी ये बात 
टाइटल ट्रैक रिलीज होने के बाद फराह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने लिखा- 'ये गाना मेरे लिए बेहद स्पेशल है। पहली बार मैंने और सुशांत सिंह राजपूत ने काम किया। उन्होंने पहले शॉट में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी।'

फराह आगे लिखती हैं- सुशांत इसके बदले ईनाम में मुझसे घर का बनाया हुआ खाना चाहता था। अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो सोचती हूं कि काश मैं तुम्हें थोड़ा ज्यादा खिला सकती। तुम्हें ज्यादा गले लगाती। शुक्रिया मुकेश छाबड़ा इस सफर का हिस्सा बनाने के लिए।  

ट्रेलर ने तोड़े सभी रिकॉर्ड 
दिल बेचारा के ट्रेलर ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ये ट्रेलर यूट्यूब पर सबसे ज्यादा लाइक किए जाने वाला ट्रेलर बन गया है। इसे खबर लिखे जाने तक छह करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, इसे लगभग 1 करोड़ लाइक मिल चुके हैं। 

दिल बेचारा 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म में रिलीज होने वाली है। सुशांत के फैंस इस फिल्म को फ्री में देख सकते हैं। दिल बेचारा में सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट संजना संघी हैं। संजना की ये पहली फिल्म है। 
 

End of Article