Drugs Case में आया नाम तो दीया मिर्जा ने दी सफाई- मैंने कभी नहीं क‍िया ये काम, छवि खराब करने की हो रही कोशिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2020, 06:38 PM IST

Dia Mirza on Drugs case: सुशांत राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस में दीया मिर्जा का नाम आया तो उन्‍होंने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई दी है।

Drugs Case में आया नाम तो दीया मिर्जा ने दी सफाई- मैंने कभी नहीं क‍िया ये काम, छवि खराब करने की हो रही कोशिश

Dia Mirza on Drugs case: सुशांत राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस में अब नया खुलासा हुआ है। अब इस मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, कई फिल्मी सितारों का नाम आ रहा है। दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर के बाद अब एक्ट्रेस दीया मिर्जा का नाम जुड़ा गया है। जांच में ड्रग्स पैडलर अनुज केशवानी ने दीया मिर्जा के नाम का खुलासा किया है। पूछताछ के लिए NCB समन भेजने की तैयारी कर रही है तो वहीं दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई दी है।

दीया मिर्जा ने लगातार तीन ट्वीट किये और लिखा- 'मेरे बारे में जिस तरह की खबरें आ रही हैं वह आधारहीन हैं और मैं उन्‍हें पूरी तरह खारिज करती हूं। इस तरह की खबरों से मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। यह खबरें और तथ्‍य मेरे करियर को बर्बाद कर सकते हैं जिसे मैंने कई वर्षों की मेहनत के बाद बनाया है।' दीया मिर्जा ने आगे लिखा- 'मैंने अपने जीवन में कभी ड्रग्स या इस तरह की किसी भी चीज का सेवन नहीं किया है। मैं अपने शुभचिंतकों का आभार व्‍यक्‍त करती हूं जो मेरे साथ हैं।'

बता दें कि मीडिया में खबर आई केशवानी ने जांच एजेंसी को बताया है कि दीया की मैनेजर ड्रग्स खरीदा करती थीं। कहा जा रहा है कि केशवानी ने इस संबंध में एनसीबी को सबूत भी दिए हैं। हालांकि दीया ने सफाई जरूर दी है पर पूछताछ के लिए उन्‍हें समन भेजा सकता है। वहीं कई अन्‍य अदाकाराओं को भी समन भेजने की तैयारी हो रही है। 

रिया चक्रवर्ती को बड़ा झटका

उधर, ड्रग्स मामले में अदालती कार्रवाई का सामना कर रहीं रिया चक्रवर्ती को फिलहाल राहत नहीं मिली है। सेशंस कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। इसका अर्थ .यह है कि अगर उन्हें ऊपरी अदालत यानि बांबे हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलती है  तो उन्हें 6 अक्टूबर तक जेल में ही रहना होगा। रिया के साथ दूसरे आरोपियों को भी राहत नहीं मिली है।

End of Article