दीपिका पादुकोण की हॉटनेस देख फैन्स हुए पानी-पानी, पठान के सेट पर बिकिनी लुक में ढा रहीं कहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2022, 08:08 PM IST

Deepika Padukone hot look From Pathaan set: दीपिका पादुकोण का लुक इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। स्पेन शूटिंग से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वो बिकिनी में स्मोकिंग हॉट दिख रही हैं...

दीपिका पादुकोण की हॉटनेस देख फैन्स हुए पानी-पानी, पठान के सेट पर बिकिनी लुक में ढा रहीं कहर

Deepika Padukone Photos Leaked From Pathaan set: पठान, बॉलीवुड की मोस्ट मचअवेटेड फिल्मों में से एक बन चुकी है। फिल्म में दर्शक दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम को एक साथ देखने वाले हैं। हालांकि अभी तक तीनों ने फिल्म के बारे में डिटेल नहीं दी है लेकिन दीपिका के पति और अभिनेता रणवीर सिंह ने कुछ समय पहले उनके लुक के बारे में कुछ खुलासा किया था। रणवीर सिंह ने बताया था, 'वो सबसे ज्यादा हॉट लगने वाली हैं। सुपर फिट और सुपर ग्लैमरस...। शलीना नथानी उन्हें स्टाइल कर रही हैं। मैंने चुपके से देखा था और ऐसा लगा कि उन्हें देखकर आग लग जाएगी स्क्रीन पर... जैसी वो दिख रही हैं।' खैर अब पता चल चुका है कि रणवीर सिंह बिल्कुल भी झूठ नहीं बोल रहे थे!

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की शर्टलेस तस्वीरें आने के कुछ दिनों बाद ही अब दीपिका पादुकोण का लुक इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। स्पेन शूटिंग से कुछ ऑन लोकेशन तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में यलो कलर की बिकिनी में दीपिका स्मोकिंग हॉट दिख रही हैं। बिकनी में एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक स्टाइल गोल के साथ बोल्ड लुक्स देती नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में दीपिका पादुकोण यलो कलर की बिकिनी सेट में आग लगाती दिख रही हैं। एक गाने के सीन में एक्ट्रेस अपनी टोन्ड फिजिक फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक और तस्वीर में दीपिका प्रिंटेड ब्रालेट और सारंग में हॉट बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने अपने बालों का बन बनाया है, अभिनेत्री ने इस लुक को ईयररिंग्स के साथ पूरा किया है।

पठान की टीम फिलहाल Camp de Mar में चल रही है। जहां वे एक गाने की शूटिंग कर रहे हैं। शाहरुख ने इस महीने की शुरुआत में पठान की रिलीज डेट की घोषणा की थी। सोशल मीडिया पर सुपरस्टार ने लिखा था, 'मुझे पता है कि देर हो चुकी है ... लेकिन तारीख याद रखें ... पठान का समय अब शुरू होता है... 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में मिलते हैं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में फिल्म रिलीज हो रही है। YRF50 के साथ आपके पास एक बड़ी स्क्रीन पर।'

End of Article