भरी महफिल दीपिका पादुकोण के गोल्डन गाउन ने दिया धोखा, कैमरे के सामने ऊप्‍स मूमेंट का हुईं शिकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2022, 07:52 AM IST

Deepika Padukone Oops Moment: दीपिका पादुकोण कुछ समय पहले एक इवेंट में अपनी ड्रेस के चक्कर में वार्डरॉब मालफंक्शन का शिकार हो गई थीं। फिल्म प्रमोशन के दौरान दीपिका ने कुछ ज्यादा ही बोल्ड ड्रेस पहन लिया था।

भरी महफिल दीपिका पादुकोण के गोल्डन गाउन ने दिया धोखा, कैमरे के सामने ऊप्‍स मूमेंट का हुईं शिकार

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पांच जनवरी को जन्‍मदिन मनाने वाली हैं। इस साल उनका जन्‍मदिन काफी खास होने वाला है क्‍योंकि लंबे समय बाद वह हाल ही में पर्दे पर नजर आई हैं। उनकी फ‍िल्‍म 83 हाल ही में आई जिसमें उनके पति रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा की वर्तमान समय में दिग्‍गज अदाकाराओं में से एक हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी फैशन आइकॉन है और आए दिन अपनेआउटफ‍िट्स के साथ नए-नए प्रयोग करती रहती हैं। कई बार फैंस उनके प्रयोगों को पसंद करते हैं तो कई बार उन्‍हें फैंस के गुस्‍से का भी सामना करना पड़ा है। हिंदी सिनेमा में 14 साल पूरे कर चुकीं दीपिका पादुकोण कुछ समय पहले एक इवेंट में अपनी ड्रेस के चक्कर में वार्डरॉब मालफंक्शन का शिकार हो गई थीं। फिल्म प्रमोशन के दौरान दीपिका ने कुछ ज्यादा ही बोल्ड ड्रेस पहन लिया था। इसका नतीजा ये रहा कि उन्हें बार-बार अपना ड्रेस संभालना पड़ रहा था। 

साल 2017 में दीपिका अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म xXx: Return of Xander Cage के प्रमोशन के दौरान बेहद बोल्‍ड लुक में नजर आई थीं। यहां इस आउटफ‍िट की वजह से दीपिका बाकी एक्ट्रेस की तरह उप्स मोमेंट की शिकार हो गईं। प्रमोशन के दौरान दीपिका ने गोल्ड कलर का गाउन पहना था, जो पीछे से तो बैकेलेस था ही आगे से भी गला कुछ ज्यादा ही डीप था।

इस ड्रेस में दीपिका बेहद खूबसूरत तो लग ही रही थी, लेकिन उनका ये ड्रेस उन्हीं पर ही भारी पड़ गया था। आगे से खुले इस गाउन में से दीपिका के प्राइवेट पार्ट साफ नजर आ रहे थे और जब सामने मौजूद फैंस दीपिका को घूरकर देखने लगे तो वह असहज हो गईं।

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के कई विडियो और तस्वीरें वायरल हुईं तो उनके लिए मुसीबत बन गई। हालांकि दीपिका पादुकोण के साथ वार्डरॉब मालफंक्शन की यह पहली घटना नहीं थी। वे कई बार वार्डरॉब मालफंक्शन का शिकार हो चुकी हैं। 

End of Article