David Malinowaski To Transform Kangana Ranaut Into Indira Gandhi: फिल्म थलाइवी में कंगना रनौत के लुक ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में उन्हें जे जयललिता के किरदार में देखा गया था। फिल्म में अदाकारा का लुक इतना बेहतरीन था कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था। लेकिन अब अदाकारा को अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी में इंदिरा गांधी के किरदार में देखा जाएगा। इस फिल्म के लिए भी अदाकारा को अपने लुक्स पर बहुत काम करना पड़ेगा। ना ही सिर्फ कंगना रनौत के लिए बल्कि फिल्म मेकर्स के लिए भी यह बहुत मुश्किल टास्क होने वाला है। लेकिन अब एक इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट कंगना रनौत और फिल्म मेकर्स की मदद करने वाला है।
खबरों के अनुसार, इन दिनों कंगना रनौत ऑस्कर विनिंग मेकअप आर्टिस्ट डेविड मैलिनोवस्की के साथ लंदन में हैं। डेविड कंगना रनौत को फिल्म एजेंसी के लिए इंदिरा गांधी का लुक देने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए कंगना रनौत प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल करने वाली हैं। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत और डेविड की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत डेविड के साथ मिलकर अपने लुक पर काम कर रही हैं।
कंगना रनौत वाइट टी शर्ट के साथ मैचिंग ट्राउजर और ब्लू स्ट्रिप्ड शर्ट में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने अपने इस लुक को मेसी बालों के साथ कंप्लीट किया था। मणिकर्णिका, द क्वीन ऑफ झांसी के बाद कंगना रनौत के निर्देशन में बनने वाली यह दूसरी फिल्म होगी। हाल ही में कंगना रनौत को फिल्म धाकड़ में देखा गया था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ को कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बहुत तगड़ा कंपटीशन दिया था।

