बड़े पर्दे पर होगा अक्षय कुमार और आमिर खान का आमना-सामना, क्या लाल सिंह चड्ढा को धूल चटा पाएगी रक्षाबंधन? 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 07:38 PM IST

Raksha Bandhan To Clash With Laal Singh Chaddha: बॉक्स ऑफिस पर अब कुछ ही दिनों में बड़ा धमाल होने वाला है। ऐसा इसीलिए क्योंकि जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन रिलीज होने वाली है जो आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से टकराएगी।

बड़े पर्दे पर होगा अक्षय कुमार और आमिर खान का आमना-सामना, क्या लाल सिंह चड्ढा को धूल चटा पाएगी रक्षाबंधन? 

Raksha Bandhan To Clash With Laal Singh Chaddha On Box Office: बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार साल में कई फिल्में रिलीज करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अब जल्द ही अक्षय कुमार को आनंद एल राय की फिल्म रक्षाबंधन में देखा जाएगा जिसके रिलीज डेट का खुलासा एक्टर ने कर दिया है। गुरुवार सुबह, अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए इस बात का खुलासा कर दिया कि उनकी फिल्म रक्षाबंधन कब रिलीज होने वाली है। 

अक्षय कुमार ने यह वीडियो साझा करते हुए लिखा 'आप सभी के लिए सबसे पवित्र बंधन पर आधारित एक कहानी ला रहे हैं जो आपको अपनों की याद दिलाएगा। #RakdhaBandhan 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।' जैसे ही अक्षय कुमार ने यह वीडियो साझा किया वैसे ही उनके फैंस यह फिल्म देखने के लिए अपना उत्साह जाहिर करने लगे। लेकिन अब अक्षय कुमार के सामने एक बड़ी चेतावनी खड़ी हो गई है। ऐसा इसीलिए क्योंकि रक्षाबंधन के रिलीज डेट पर ही आमिर खान और करीना कपूर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने वाली है।

ऐसे में अब यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर रक्षाबंधन और लाल सिंह चड्ढा में से कौन सी फिल्म राज करने वाली है। अभी से दर्शकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अक्षय कुमार के फिल्म रक्षाबंधन आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को धूल चटा पाएगी या नहीं। या फिर सम्राट पृथ्वीराज की तरह यह फिल्म भी औंधे मुंह गिर जाएगी। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली थी लेकिन केजीएफ 2 की वजह से इस फिल्म के रिलीज डेट को टाल दिया गया था। 

End of Article