Bollywood Dark Skin Queen: रंगभेद को हराकर सांवली स्किन में भी बॉलीवुड की हॉटनेस क्वीन बन चुकीं ये एक्ट्रेसेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2022, 12:07 AM IST

Bollywood Dark Skin Actress: बॉलीवुड की दुनिया ग्लैमर से चलती है वहीं बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो पहले तो बहुत सांवली हुआ करती थी लेकिन वक़्त के साथ ये एक्ट्रेसेस गोरी दिखने लगी। और रंगभेद को मात देकर हॉटनेस क्वीन बन गई हैं।

Bollywood Dark Skin Queen: रंगभेद को हराकर सांवली स्किन में भी बॉलीवुड की हॉटनेस क्वीन बन चुकीं ये एक्ट्रेसेज

 Dark Skin Queen Actresses: रंगभेद एक ऐसी समस्या है जिसमें इंसान कहीं ना कहीं मात खा जाता है और अगर बात हो बॉलीवुड कि, जहां सितारे चमकते हुए अच्छे लगते हैं वहीं कई ऐसी अभिनेत्रियां है जोकि अपने सांवली रंग के बावजूद बॉलीवुड में जमी रही। आपको बता दें कि, नंदिता दास, शहाणा गोस्वामी, राधिका आप्टे, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु, प्रियंका चोपड़ा, रेखा, रानी मुखर्जी, शिल्पा शेट्टी, काजोल ये वे अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने बॉलीवुड में रंगभेद को हराकर सांवली स्किन के बावजूद बॉलीवुड में हॉटनेस क्वीन बनी हुई है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐक्ट्रेसेस ने सांवले रंग से गोरा होने के लिए  ट्रीटमेंट करवाया है। प्रियंका ने कॉस्मेटिक सर्जरी और स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट करवाया है। अगर आप उनकी पुरानी फिल्में और नई फिल्मों को देखेंगे तो अंतर साफ पता चल जाएगा। वहीं प्रियंका ने बॉलीवुड में अपने सांवले रंग के साथ कदम ही नहीं रखा बल्कि बॉलीवुड दुनिया की टॉप बोल्ड एक्ट्रेस में से एक है। यहां तक की उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना ली है।

बिपाशा बसु

एक्ट्रेस बिपाशा बसु की तस्वीरें हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। वहीं सिनेमा की दुनिया में बिपाशा ने अपने बिकिनी और बोल्ड लुक से सनसनी मचाया है। दरअसल बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। जिसके बाद से बिपाशा को ब्लैक ब्यूटी कहा जाने लगा। बचपन से ही उन्हे कोई पसंद नहीं करता था क्युकी वे बेहद सांवली और मोटी थी। उनके सभी दोस्त सांवले रंग के कारण उन्हें चिढ़ाते थे। बिपाशा ने 2001 में थ्रिलर फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने सुपरहिट हॉरर फिल्म राज 2002 में काम किया। यह फिल्म उनके करियर के लिए टार्निंग प्वांइट थी। और तब से लेकर अब तक बिपाशा रंगभेद  को हराकर बोल्डनेस क्वीन एक्ट्रेस बनी हुई हैं।

End of Article