Bollywood Actor Gym: सिर्फ एक्ट्रेसेज ही नहीं बल्कि फिट रहने के लिए ये एक्टर्स भी बहाते हैं जिम में पसीना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2022, 12:52 AM IST

Actors Gym: बॉलीवुड सितारों और मशहूर हस्तियों को देखना और यह मान लेना आसान है कि वो हर समय फिट और खूबसूरत दिखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इशके पीछे वो कितनी मेहनत करते हैं? काम के बीच जिम जाने के लिए समय निकालना मुश्किल होता है। लेकिन कुछ एक्टर हैं जिन्होंने जिम को रुटीन का हिस्सा बना लिया है।

Bollywood Actor Gym: सिर्फ एक्ट्रेसेज ही नहीं बल्कि फिट रहने के लिए ये एक्टर्स भी बहाते हैं जिम में पसीना

Bollywood Fit Actors : फिल्म इंडस्ट्री यह कैसी दुनिया है जहां हर कोई खूबसूरत और फिट दिखना चाहता है। वैसे भी फिल्मों को दुनिया में जो दिखता है वहीं बिकता है। ऐसे में एक्ट्रेस हो या एक्टर हर कोई जीम में पसीना बहाता है। वैसे देखा जाए तो एक्ट्रेस अपने ग्रूमिंग को लेकर एक्टिव रहती है यही कारण है कि बढ़ती उम्र के बाद भी जवान और खूबसूरत दिखती है। एक अभिनेता और अभिनेत्री के लिए फिट रहना बेहद जरूरी है। लेकिन बात यहां एक्ट्रेस तक ही सीमित नहीं है बॉलीवुड के एक्टर भी जिम में पसीना बहा रहे हैं और अपनी बॉडी को मेंटेन कर रहे है और अगर बात हो जिम में दिन रात एक कर के पसीना बहाने की तो बॉडी बनाने के मामले में सबसे पहला नाम आता है रितिक रोशन का।

ऋतिक रोशन
बॉडी के मामले में रितिक रोशन कोई चांस नहीं लेते वह तो पहले से स्मार्ट और टॉल है ही लेकिन वे अपने रोजाना रूटीन में व्यायाम जरूर करते हैं वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म कृष 3 के लिए जिम में जमकर पसीना बहाया था। बॉलीवुड के अभिनेता फिल्मों की दुनिया में चैलेंज इन रोल्स के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

टाइगर श्रॉफ
बॉडी के मामले में जिम में पसीना बहाने की बात कहे तो दूसरा नाम टाइगर श्रॉफ का आता है। टाइगर बॉलीवुड में सबसे फुर्तीले और एक्टिव अभिनेता में से एक हैं। फिल्मों में ज्यादातर जितने भी खतरनाक स्टंट होते हैं टाइगर वह खुद करना पसंद करते हैं टाइगर ने फिल्म हीरोपंती से अपने करियर की शुरुआत की थी और तब से लेकर अब तक वह कई एक्शन फिल्म कर चुके हैं और उनकी मेहनत को देखकर हम अंदाजा लगा सकते हैं कि वह जिम में कितनी मेहनत करते होंगे।

रणवीर सिंह
बॉलीवुड में जिम में पसीना बहाने की बात की जाए तो रणवीर सिंह कभी पीछे नहीं हटे। वह अपनी फिल्मों से ज्यादा रियल लाइफ में टीआरपी बटोरते हैं। रणवीर अपनी मौजूदा बॉडी को मेंटेन करने के लिए जिम जाना कभी नहीं भूलते।

9

विद्युत जामवाल
विद्युत को फिल्मी दुनिया में पहचान उनकी फिल्म कमांडो से मिली थी। हालांकि विद्युत को अभी बॉलीवुड में स्टारडम वाली पहचान नहीं मिली है। और अगर बात करें विद्युत की फिटनेस की तो फिल्मों में उनकी मेहनत को देखकर जिम में बहाए गए पसीने का बखूबी अंदाजा लगाया जा सकता है।

जॉन अब्राहम 
अपनी सॉलिड बॉडी को लेकर जॉन हमेशा चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड के हैंडसम हंक और दमदार अभिनेता जॉन अब्राहम शुरुआत में बेहद कमजोर और पतले दुबले थे। वक्त के साथ जॉन को बॉडी बनाने का ऐसा क्रेज चढ़ा जिससे कि अब बॉडी के मामले में उनके सामने कोई टिक नहीं पाता। उनके इस दमदार शरीर के दीवानी लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी दीवाने हैं।

End of Article