Bollywood Couples age Difference: उम्र की सीमा तोड़ इन बॉलीवुड कपल्स ने रचाई शादी, आज भी कमाल लगती है इनकी केमिस्ट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2022, 10:39 PM IST

These Bollywood couples huge age gap: बॉलीवुड की कई खूबसूरत और सफल एक्ट्रेस ने उम्र की परवाह किए बिना अपने प्यार का हाथ जीवनभर के लिए थामने का फैसला लिया। ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने खुद से उम्र में काफी बड़े एक्टर के साथ शादी की। उम्र में काफी अंतर होने के बावजूद ये कपल आज खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

Bollywood Couples age Difference: उम्र की सीमा तोड़ इन बॉलीवुड कपल्स ने रचाई शादी, आज भी कमाल लगती है इनकी केमिस्ट्री
Photo Credit: Twitter

Bollywood couple huge age list: बड़े बुजुर्ग हमेशा कहते थे कि शादी के लिए लड़की की उम्र लड़कों से कम होनी चाहिए। हालांकि आज के जमाने में प्यार और शादी के लिए ये सारी चीजें मायने नहीं रखती। लोग गरीब-अमीर और जात-धर्म को दरकिनार कर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हैं। खासकर चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया में तो इन सब बातों का कोई आधार नहीं होता। हालांकि हमने अपने आस-पास और घरों में ऐसे ही रिश्ते बनते देखें हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि शादी के लिए आखिर लड़के और लड़की की उम्र में कितना गैप होना चाहिए। इस मामले में सबके विचार अलग-अलग हो सकते हैं।

बड़े बुजुर्गों की ये बात आज तक मानी जा रही हैं। बॉलीवुड की कई जानी मानी और सफल एक्ट्रेस ने प्यार के लिए उम्र के फासले भुला दिए। इन एक्ट्रेस ने खुद से काफी बड़े और उम्रदराज एक्टर के साथ शादी रचाई। उम्र में बड़ा फासला इनके प्यार के आड़े नहीं आ सका और ये कपल आज खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं।

सैफ अली खान-करीना कपूर
करीना कपूर पति सैफ अली खान से उम्र में 10 साल छोटी हैं। दोनों ही बॉलीवुड के पॉपुलर सेलेब्स हैं। यही कारण है कि ये कपल सबसे ज्यादा चर्चा में बने रहते हैं। करीना से पहले सैफ ने अमृता सिंह के साथ शादी की थी। लेकिन शादी 11 साल बाद अमृता और सैफ अलग हो गए। इसके बाद सैफ ने 2012 में करीना से शादी की। दोनों आज दो बच्चों के माता-पिता है और बॉलीवुड मोस्ट रोमांटिक कपल के तौर पर जाने जाते हैं।

कबीर बेदी और परवीन दुसांज
कबीर बेदी खासकर फिल्मों में अपने नेगेटिव रोल के लिए जाने जाते हैं। करीब बेदी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरो में बने रहते हैं। कबीर ने परवीन दुसांज संग शादी रचाई, जोकि उनकी चौथी पत्नी है। परवीन और कबीर की उम्र में 29 साल का फासला है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कबीर की पहली शादी के वक्त परवीन महज 6 साल की थीं।

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख
बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की शादी 2012 में हुई थी। दोनों दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। जेनेलिया और रितेश की उम्र में 9 साल का अंतर है। लेकिन जेनेलिया ने अपने प्यार का हाथ थामने के लिए उम्र को दरकिनार कर दिया। जेनेलिया और रितेश ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। कपल की जोड़ी रील और रियल दोनों में हिट है।

End of Article