CuttPutlli Trailer Out: फिल्म कटपुतली का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार और पूजा एंटरटेनमेंट लेकर आए जोरदार थ्रिलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2022, 02:31 PM IST

CuttPutlli MovieTrailer: अक्षय कुमार की अगली फिल्म कटपुतली का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी साइकोलॉजिकल किलर पर आधारित है। इसमें अक्षय कुमार के साथ रकुल प्रीत सिंंह, सरगुन मेहता और चंद्रचूर सिंह भी नजर आएंगे। यहां देखें कटपुतली का ट्रेलर।

CuttPutlli Trailer Out: फिल्म कटपुतली का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार और पूजा एंटरटेनमेंट लेकर आए जोरदार थ्रिलर

CuttPutlli Trailer Video : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अगली फिल्म कटपुतली का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी शहर में हो रही हत्याओं की गुत्थी को सुलझाती दिखती है जिसको अक्षय कुमार सुलझाते नजर आएंगे। फिल्म को पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है जिसमें अक्षय के साथ रकुल प्रीत सिंंह, सरगुन मेहता और चंद्रचूर सिंह भी अहम किरदारों में दिखेंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर रंजीत तिवारी हैं और कटपुतली को सीधा ओटीटी (CuttPutlli Release Date, OTT) पर रिलीज किया जाएगा। 

देखें फिल्म कटपुतली का ट्रेलर (CuttPutlli Trailer)

CuttPutlli Release on OTT

अक्षय की इस फिल्म की खास बात यह है कि ये सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म 02 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी। ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही समय में अक्षय की फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स आ रहे हैं और सभी जानना चाह रहे हैं कि आखिर अक्षय कुमार किस तरह उस सीरियल किलर को पकड़ते हैं। बता दें कि इससे पहले भी अक्षय को थ्रिलर और सस्पेंस फिल्मों में बहुत पसंद किया गया है। बता दें कि अक्षय की फिल्म की कहानी की लोकेशन कसौली दिखाई गई है। 

CuttPutlli Story in Hindi

पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ये फिल्म असल कहानी से प्रेरित बताई जा रही है। कटपुतली दरअसल सोवियत संघ के जाने-माने सीरियल किलर अनातोली येमेलियानोविच स्लिवको के असल जीवन के केस का एक रोमांचक एडेप्टेशन है।

ट्रेलर देखने से अंदाजा लग रहा है कि कटपुतली के जरिए पूजा एंटरटेनमेंट एक नई तरह की कहानी दर्शकों के सामने लेकर आ रहा है। बता दें कि थ्रिलर और सस्पेंस पर आधारित फिल्मों को दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना काफी पसंद करते हैं। निर्माता वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए दांव खेला है। 

CuttPutlli Trailer launch details

कटपुतली के ट्रेलर को मेकर्स और लीड कास्ट ने एक अनोखे अंदाज में लॉन्च किया गया। फैन्स को हैरान करते हुए अक्षय कुमार ने श्यामक दावर द्वारा कोरियोग्राफ किए गए एक्ट में कटपुतली के रूप में परफॉर्म किया। उनके इस एक्ट की भरपूर सराहना की जा रही है।

End of Article