लाल सिंह चड्ढा और शाबाश मिट्ठू के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 05:35 PM IST

Complaint filed against Laal Singh Chaddha and Shabaash Mithu : आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिट्ठू की मुश्किलें बढ़ी। शिकायत में कहा गया है कि दोनों फिल्मों की कहानी में दिव्यांगजनों का उड़ाया मजाक गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला....

लाल सिंह चड्ढा और शाबाश मिट्ठू के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला?
Photo Credit: Instagram

Complaint filed against Laal Singh Chaddha and Shabaash Mithu : आमिर खान और करीना कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से भी लोग फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। बायकॉट ट्रेंड का असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ नजर आया। अब फिल्म एक नए विवाद में फंस गई है। लाल सिंह चड्ढा के साथ तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिट्ठू की भी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कोर्ट में दोनों फिल्मों की कहानी में दिव्यांगजनों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, लाल सिंह चड्ढा और शाबाश मिट्ठू के खिलाफ दिव्यांग लोगों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, 70 प्रतिशत लोकोमोटरी डिसेबिलिटी से ग्रसित डॉक्टर्स के सह- संस्थापक डॉक्टर सतेंद्र सिंह ने कोर्ट में दोनों फिल्मों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

लाल सिंह चड्ढा और शाबाश मिट्ठू की मुश्किलें बढ़ी 

डॉक्टर सतेंद्र सिंह ने कहा है कि इन दोनों फिल्मों में दिव्यांगजनों का मजाक उड़ाया गया है। हालांकि अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। कोर्ट ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय से जवाब मांगा है। डॉ. सतेंद्र सिंह का कहना है कि इन दिनों फिल्मों में डिसेबिलिटी एक्ट 2016 का उल्लंघन करते हुए दिव्यांगजनों का मजाक उड़ाया गया है।

इससे पहले कोलकाता की हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करते हुए लाल सिंह चड्ढा को बैन करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि फिल्म में जो दिखाया गया है उससे कोलकाता की शांति बिगाड़ सकती है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिट्ठू भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म औंधे मुंह गिरी थी।

End of Article