Aashram की सफलता पर बोले चंदन रॉय सान्याल, पता नहीं था, 'भोपा स्वामी', 'जपनाम' शब्द बन जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 07:48 AM IST

Chandan roy sanyal on his role in aashram: एमएक्स प्लेयर की लोकप्रिय और चर्चित वेबसीरीज आश्रम में भोपा स्वामी का रोल निभाने वाले चंदन रॉय सान्याल कहते हैं कि उन्हें नहीं पता था कि लोग भोपा को इतना प्यार करेंगे कि 'भोपा स्वामी' और 'जपनाम' उनके रोजमर्रा के जीवन में कैचफ्रेज बन जाएंगे। 

Aashram की सफलता पर बोले चंदन रॉय सान्याल, पता नहीं था, 'भोपा स्वामी', 'जपनाम' शब्द बन जाएंगे

Chandan roy sanyal on his role in aashram: एमएक्स प्लेयर की लोकप्रिय और चर्चित वेबसीरीज आश्रम का तीसरा सीजन धूम मचा रहा है। बाबा निराला की कहानी वाली इस सीरीज के तीसरे सीजन को महज 32 घण्टों में 100 मिलियन बार देखा गया है। है। पहले दो सीजन को दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया, जिससे यह भारतीय ओटीटी पर सबसे अधिक देखी जाने वाली सीरीज बन गई। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल बाबा निराला के रोल में हैं। तीसरे सीजन में वह खुद को भगवान के रूप में स्थापित करते नजर आए हैं। वहीं तीनों सीजन में उनके सबसे करीबी भोपा स्वामी का रोल चंदन रॉय सान्याल ने किया है। 

अगर आपने ये सीरीज देखी है तो आप जानते हैं कि सीरीज में जितना प्रभावी रोल बॉबी देओल का है, उतना ही प्रभावशाली किरदार भोपा स्वामी का है। अभिनेता चंदन रॉय सान्याल 'आश्रम' सीजन 3 के तीसरे सीजन को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं। चंदन कहते हैं, "नवीनतम सीजन की प्रतीक्षा कर रहे दर्शकों के लिए बड़ा प्यार। दर्शकों को आपकी सीरीज की रिलीज के लिए इंतजार करना रोमांचक है। मैं प्रकाश झा द्वारा निर्देशित इस अविश्वसनीय परियोजना का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं।" अपने किरदार के बारे में चंदन कहते हैं कि उन्हें नहीं पता था कि लोग भोपा को इतना प्यार करेंगे कि 'भोपा स्वामी' और 'जपनाम' उनके रोजमर्रा के जीवन में कैचफ्रेज बन जाएंगे। 

बता दें कि 'आश्रम' एक महापापी बाबा निराला की काल्पनिक कहानी है जो महिलाओं का शोषण करता, नशीली दवाओं के व्यापार सहित राजनीति में दखल रखता है। तीसरा सीजन एक बदनाम-आश्रम 3 में, काशीपुर वाले बाबा निराला और निडर हो गए हैं और सत्ता के लिए उनकी लालसा ने उन्हें अजेय बना दिया है। निराला से बदला लेने के लिए पम्मी की रातों की नींद उड़ी हुई है।

धर्म के पर्दे के पीछे बाबा वह काली करतूतें करता है। एक लड़की पम्मी उसके जाल में फंस जाती हैं। वह बाबा पर पूरा विश्वास करती है लेकिन बाबा उसके परिवार को दलदल में झोंक देता है। आश्रम की कहानी ड्रग्स, रेप, नरसंहार और राजनीति के ईर्द-गिर्द घूमती है। नए सीजन में कई नए किरदार आए हैं। बॉलीवुड अदाकारा ईशा गुप्ता भी इस सीजन में अहम रोल निभाती नजर आई हैं। 

End of Article