Brahmastra Box Office Collection Day 3: ब्रह्मास्त्र की बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी, रणबीर कपूर ने तोड़ा फिल्म संजू का रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 07:01 AM IST

Brahmastra first Weekend Box Office Collection: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र की बॉक्स ऑफिस में सेंचुरी हो गई है। रणबीर ने अपनी ही फिल्म संजू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानिए कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन।

Brahmastra Box Office Collection Day 3: ब्रह्मास्त्र की बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी, रणबीर कपूर ने तोड़ा फिल्म संजू का रिकॉर्ड

Brahmastra first weekend Box Office Collection: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने रविवार को कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी लगा दी है। इसके अलावा  रणबीर कपूर ने अपनी ही फिल्म संजू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इससे पहले ब्रह्मास्त्र ने दो दिन में वर्ल्ड वाइड 160 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया था। हालांकि, फिल्म की असली परीक्षा वीकडेज में  होगी।

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक ब्रह्मास्त्र ने रविवार (Brahmasta sunday box office collection) को भारत में 45 करोड़ से 47 करोड़ रुपए के बीच कलेक्शन किया है। इसमें सभी भाषाओं का कलेक्शन शामिल है। पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कुल कमाई 125 करोड़ रुपए हो गई है। ब्रह्मास्त्र ने रणबीर कपूर की फिल्म संजू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। संजू ने पहले वीकेंड 120 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। आपको बता दें कि ब्रह्मास्त्र ने भारत में पहले दिन 37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। शनिवार को फिल्म ने 42 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

हिट होने के लिए करनी होगी इतनी कमाई
ब्रह्मास्त्र को हिट होने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिल्म भारत में तभी हिट होगी जब ये 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन करेगी। वहीं, विदेशों में फिल्म को कम से कम 180 करोड़ से 220 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना होगा। फिल्म इससे न सिर्फ अपनी लागत निकाल लेगी। वहीं, डिज्नी और उनके सहयोगी नॉन थियटर से भी अच्छी कमाई कर लेंगे। आपको बता दें कि ब्रह्मास्त्र फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए से अधिक है। फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल में भी रिलीज हो रही है। 

ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट की घोषणा हो गई है। फिल्म के पहले पार्ट का नाम शिवा है। वहीं, दूसरे पार्ट का नाम देव होगा। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय है। इसके अलावा शाहरुख खान का कैमियो रोल भी है।

End of Article