Throwback : जॉन अब्राहम की अक्षय कुमार के साथ है ऐसी दोस्‍ती, ग‍िफ्ट में दी थी 20 लाख की बाइक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2020, 04:38 PM IST

bollywood throwback : अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की दोस्‍ती की चर्चा कभी बॉलीवुड में खूब होती थी। जॉन ने अपने दोस्‍त अक्षय को लाखों का एक तोहफा भी द‍िया था।

Throwback : जॉन अब्राहम की अक्षय कुमार के साथ है ऐसी दोस्‍ती, ग‍िफ्ट में दी थी 20 लाख की बाइक

बॉलीवुड में कई जोड़ियां हैं जिन्हें उनकी दोस्‍ती के चलते जय और वीरू की उपाधि दी जाती है। हालांक‍ि इनमें उतार चढ़ाव आता रहता है। वैसे बॉलीवुड के दोस्‍तों में जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार भी शाम‍िल हैं। इनकी दोस्‍ती ने भी इंडस्‍ट्री में बहुत सुर्खियों बटोरी हैं। 

कई फ‍िल्‍मों में साथ क‍िया काम 
जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार ने कई बड़ी फिल्मों में एक साथ काम किया है। उनकी सबसे पहली फिल्म 'गरम मसाला' थी जिसमें दोनों ने एक फैशन फोटोग्राफर की भूमिका निभाई थी। इसके बाद दोनों ने साथ में देसी बॉयज में काम क‍िया। उनकी इस कॉमेडी फ‍िल्‍म को दर्शकों ने खासा पसंद क‍िया था। इसके बाद उन्हें मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 2 में भी एक साथ देखा गया।

John Abraham

ग‍िफ्ट में 20 लाख की बाइक
इन फ‍िल्‍मों के दौरान जॉन और अक्षय की अच्‍छी खासी दोस्‍ती हो गई थी। और ये इतनी गहरी थी क‍ि जॉन अपने दोस्‍त को लाखों का तोहफ देने से भी पीछे नहीं हटे। जॉन ने अक्षय को हर्ले डेविडसन बाइक गिफ्ट की थी ज‍िसकी कीमत 20 लाख के करीब बताई जाती है। जॉन का ये तोहफा इसल‍िए भी खास है क्‍योंक‍ि उनको खुद बाइक्‍स का बेहद शौक है। 

बॉक्‍स ऑफ‍िस पर हुआ था क्‍लैश 
साथ में तीन सुपरह‍िट फ‍िल्‍में देने वाले अक्षय और जॉन का बॉक्‍स ऑफ‍िस पर आमना सामना भी हो चुका है। ये दोनों 2019 में म‍िशन मंगल और बाटला हाउस के साथ आमने सामने थे। इससे पहले गोल्‍ड और सत्‍यमेव जयते के साथ भी ये एक दूसरे को टक्‍कर दे चुके हैं। हालांक‍ि फ‍िल्‍मों की र‍िलीज के सीम‍ित मौकों को देखते हुए दोनों ने इस बात को दोस्‍ती पर हावी नहीं होने द‍िया। 
 

End of Article