बचपन के प्यार को जीवनसाथी बनाकर असली मोहब्बत की मिसाल पेश कर चुके हैं ये बॉलीवुड स्टार्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2022, 06:29 PM IST

Bollywood Star's Childhood Love story: बॉलीवुड के कई जाने-माने कलाकारों ने अपने बचपन के प्यार को निभाने का वादा किया और शादी भी रचाई है। इनमें शाहरुख खान-गौरी खान, वरुण धवन-नताशा दलाल जैसे कई स्टार्स के नाम शामिल हैं।

बचपन के प्यार को जीवनसाथी बनाकर असली मोहब्बत की मिसाल पेश कर चुके हैं ये बॉलीवुड स्टार्स
Photo Credit: ANI

Bollywood Star's Childhood Love story: शादी जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पल होता है। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। कोई अपनी महबूब के साथ शादी रचाने का सपना देखता है, तो कोई अपने बचपन की दोस्ती को रिश्तों में हासिल करना चाहता है। हालांकि ऐसा कुछ तो फिल्मों में ही देखा सुना जा सकता है। लेकिन, आज हम आपको बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने ना सिर्फ पर्दे के पीछे, बल्कि हकीकत में भी अपनी दोस्ती को प्यार और फिर शादी में बदल लिया। 

Also Read: Bollywood Actor’s Real Name: सलमान खान-अक्षय कुमार से सैफ तक, 70-80 के दशक के इन एक्टर्स के ये हैं असली नाम

शाहरुख खान-गौरी खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख और गौरी खान की कहानी भी फिल्म स्टोरी से कम नहीं है। इनकी जोड़ी को पावर कपल भी कहा जाता है। शाहरुख और गौरी खान की शादी साल 1991 में हुई थी। शाहरुख गौरी को बचपन से ही जानते थे और काफी पसंद करते थे। जब शाहरुख 16 साल के थे और गौरी 14 साल की थी, तब दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई। दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार परवान में चढ़ने लगा। इसके बाद दोनों ने शादी रचाई। 

वरुण धवन-नताशा दलाल

बॉलीवुड में नये हीरो के तौर पर एंट्री करने वाले 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के वरुण धवन ने भी अपने बचपन के दोस्त को हमसफर बनाया है। वरुण धवन की शादी नताशा दलाल के साथ 24 जनवरी 2021 को हुई थी। वरुण नताशा को स्कूल के समय से ही जानते थे। दोनों में गहरी दोस्ती थी। जिसके बाद प्यार हुआ और फिर शादी। दोनों की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही। 

आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप

आयुष्मान खुराना ने भी अपने बचपन के प्यार से शादी रचाई। उन्होंने 2011 में अपनी स्कूली की दोस्त ताहिरा कश्यप के साथ शादी की। जब पहली मुलाकात के समय ​ताहिरा की उम्र महज 16 साल थी। दोनों के बीच 12 साल तक गहरी दोस्त रही और उसके बाद दोनों ने एक दूजे को हमसफर चुना लिया। 

ईशा देओल- भरत तख्तानी

ईशा देओल को भी जिंदगी की सबसे बड़ी तब मिली, जब उन्होंने अपने प्यार भरत तख्तानी के साथ 29 जून 2012 को शादी रचाई। दोनों स्कूल के दिनों से ही एक दूजे को पसंद किया करते थे। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और उसके बाद दोनों शादी कर ली।

End of Article