शराब से दो गज की दूरी बनाए रखते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, लिस्ट के दो नाम पढ़कर चौंक जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 10:12 PM IST

Actors No Alcohol Policy: बेशक बॉलीवुड और नशे का नाम साथ लिया जाता हो लेकिन कई ऐसे भी बड़े स्टार्स हैं जो शराब और दूसरे तरह के नशों से हमेशा दो गज की दूरी बनाकर रखते हैं। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं।

शराब से दो गज की दूरी बनाए रखते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, लिस्ट के दो नाम पढ़कर चौंक जाएंगे आप

Actors No Alcohol Policy: बॉलीवुड और नशे का कनेक्शन इतना मजबूत है कि आए दिन कभी ड्रग्स तो कभी शराब से जुड़े सितारों के किस्से चर्चाओं से घिरे रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ बॉलीवुड के ऐसे भी स्टार्स हैं जिन्होंने हमेशा शराब से दो गज की दूरी बनाकर रखी और किसी भी नशे को अपनी आदत में शुमार नहीं होने दिया। जी, हां इन सितारों में एक दो ऐसे भी नाम हैं जो आपको चौंका देंगे। अब चाहे वो महानायक अमिताभ बच्चन हो या बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन सभी का दारू से कभी रिश्ता नहीं जुड़ा। 

अमिताभ बच्चन


ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन सबसे बड़ा रुतबा रखते हैं। हर छोटा बड़ा सितारा उनका सम्मान करता है। अमिताभ बच्चन की कई खूबियां हैं जिनमें सबसे बड़ी खूबी हैं कि वो शराब को हाथ तक नहीं लगाते। हालांकि, शराबी फिल्म में उन्होंने पियक्कड़ का रोल जरूर निभाया लेकिन कभी इस नशे को गले नहीं लगाया।

अभिषेक बच्चन


कहते हैं ना, जैसा पिता वैसा बेटा... अभिषेक बच्चन ने इस मामले में साबित भी कर दिखाया है। अभिषेक बच्चन भी अपने पिता की तरह शराब से दूरी बनाकर रखते हैं। उन्हें किसी भी पार्टी में आजतक कोई नशा करते हुए नहीं देखा गया है। अभिषेक का मानना है कि शराब जिंदगी को खराब कर देती है। 

अक्षय कुमार


पचास पार कर चुके अक्षय कुमार की फिटनेस के लोग आज भी कायल हैं। अक्षय किसी फौजी की तरह अपना दिन सूर्य निकलने से पहले शुरू कर देते हैं। शराब और अन्य तरह के नशे से तो एकदम दूरी बनाकर रखते हैं। इसके साथ ही खुद को फिट रखने के लिए रूटीन बनाकर कसरत भी करते हैं। इसी वजह से आज भी सबसे फिट एक्टरों में उनका नाम पहले नंबर पर आता है।

सोनू सूद


सोनू सूद की शानदार बॉडी या कहें फिटनेस ही उनकी इन सब चीजों से दूरी होने की गवाह है। रील ही नहीं रियल लाइफ में भी लोगों के हीरो सोनू सूद शराब समेत हर तरह के नशे से दूरी बनाकर रखते हैं। 

जॉन अब्राहम


सोनू सूद की तरह सुपरस्टार जोन अब्राहम भी सबसे पहले अपनी बॉडी का ध्यान रखते हैं। उनकी हॉट बॉडी पर फैंस फिदा रहते हैं। जॉन की सेहत का राज भी उनका नशे से दूर रहना है।  वे सिर्फ अच्छी डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान देते हैं और अपने काम में मन लगाते हैं।

End of Article