Bollywood News 5 Jan 2022: Ranveer Singh ने खास अंदाज में किया दीपिका पादुकोण को बर्थडे विश, अस्पताल से डिसचार्ज हुए प्रेम चोपड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2022, 12:45 AM IST

Bollywood News 5 January 2022: रणवीर सिंह ने अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण को बर्थडे के मौके पर खास अंदाज में विश किया है। अस्पताल से डिसचार्ज हुए प्रेम चोपड़ा। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें...

Bollywood News 5 Jan 2022: Ranveer Singh ने खास अंदाज में किया दीपिका पादुकोण को बर्थडे विश, अस्पताल से डिसचार्ज हुए प्रेम चोपड़ा

Bollywood News 5 Jan 2022: दीपिका पादुकोण पांच जनवरी को अपना बर्थडे मनाया। इस खास मौके पर उनके पति रणवीर सिंह ने खास अंदाज में सोशल मीडिया पर विश किया। वहीं, पोर्नोग्राफी विवाद के बाद पहली बार शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने पति राज कुंद्रा के साथ वीडियो शेयर किया है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें।   

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका पादुकोण की फोटो शेयर की है। फोटो के साथ रणवीर सिंह ने लिखा,     ‘अपने जन्मदिन पर फिल्म गहराईयां (Gehraiyaan Movie) को प्रमोट करती हुईं मेरी बेबी।’ आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराईयां 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। फिल्म में दीपिका के अलावा अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को शकुन बत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। 

Ranveer Singh

अस्पताल से डिसचार्ज हुए प्रेम चोपड़ा 
प्रेम चोपड़ा और उनकी वाइफ उमा चोपड़ा कोविड से संक्रमित हो गए थे। अब वेट्रन एक्टर अस्पताल से डिसचार्ज हो गए हैं।  प्रेम चोपड़ा और उमा चोपड़ा को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें मोनोक्लोनल ऐंडीबॉडी की डोज दी गई। प्रेम चोपड़ा के अलावा जॉन अब्रहाम, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर, एकता कपूर, करण बूलानी, सुमोनी चक्रवर्ती, मृणाल ठाकुर जैसे सेलेब्स कोरोने की चपेट में आ गए थे। 

Prem Chopra and wife Uma to be discharged from the hospital today -  Exclusive | Hindi Movie News - Times of India

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी पुष्पा 
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। अब ये फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्म सात जनवरी 2022 को तमिल, मलायलम, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि फिल्म के हिंदी वर्जन ने 65 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने रणवीर सिंह की 83 को भी पीछे छोड़ दिया है।

Pushpa The Rise box office report: Allu Arjun movie is the biggest earner  of 2021 in India | Entertainment News,The Indian Express

शिरडी पहुंचे शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा 
शिल्पा शेट्टी ने नए साल पर अपने पति राज कुंद्रा के साथ वीडियो शेयर किया है।दोनों शिरडी स्थित साईं बाबा के मंदिर पहुंचे थे। शिल्पा शेट्टी ने जहां रेड कलर का कुर्ता पहना हुआ है। वहीं, राज कुंद्रा भी ट्रेडिशनल कुर्ते में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी ने इससे पहले इंस्टाग्राम से भी राज कुंद्रा के साथ सारी फोटो डिलीट कर दी थी।  इससे पहले दोनों हिमाचल प्रदेश के मंदिर में भी स्पॉट हुए थे।

राधे श्याम की रिलीज डेट टली 
कोरोना की तीसरी लहर के कारण प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम की रिलीज एक बार फिर टल गई है। मेकर्स ने बाकायदा स्‍टेटमेंट जारी कर रिलीज हटाने की घोषणा की है।कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुए अभी के हालात को देखते हुए मेकर्स ने नई रिलीज डेट भी तय नहीं की है।

Image

प्रभास और पूजा हेगड़े की राधे श्याम आज 30 जुलाई 2021 को रिलीज होने वाली थी। कोरोना की दूसरी लहर के कारण, इसे स्थगित करना पड़ा।  राधे श्याम के अलावा शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी और एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर की रिलीज डेट को भी टाल दिया गया है।

End of Article