Bollywood News 22 Jan 2022: लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित हैं। लता मंगेशकर की हेल्थ को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है। अब लता मंगेशकर ने आधिकारिक बयान जारी कर इन सभी कयासों पर विराम लगाया है। वहीं, दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बन गए हैं। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें।
लता मंगेशकर कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हम सभी से विनम्र निवेदन करते हैं कि परेशान करने वाली इन अफवाहों पर रोक लगाएं। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदनी के मुताबिक लाता दीदी की सेहत में पहले से सुधार के संकेत मिल रहे हैं। उनका फिलहाल आईसीयू में ट्रीटमेंट चल रहा है। हम उनकी अच्छी सेहत और जल्द ही घर वापसी के लिए प्रार्थना करते हैं।'
स्मृति ईरानी ने भी की अपील
केंद्रीय मंत्री और पूर्व एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने भी अपील की है कि लता मंगेशकर की हेल्थ से जुड़ी अफवाहें न उड़ाई जाए। स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर लिखा, लता दीदी के परिवारवालों ने विनती की है कि अफवाहें नहीं फैलाए। वह ट्रीटमेंट ले रही हैं और भगवान ने चाहा तो वह जल्द ही घर वापस लौट आएंगी। ऐसे में किसी भी तरह के कयास न लगाए जाएं और उनकी अच्छी सेहत और जल्द ही ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।'
बच्चों की शादी की खबरों से नाराज सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी अपने बच्चे- आथिया शेट्टी और अहान शेट्टी की शादी की खबरों से काफी नाराज हैं। सुनील शेट्टी ने लिखा, 'मैंने अभी यह आर्टिकल देखा। इसके बाद मैं असमंजस में हूं कि इसे पढ़ने के बाद मैं हैरान हूं या फिर गुस्सा करूं? मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि ऐसी खबरें छापने से पहले इन खबरों को वेरिफाई करना चाहिए। क्या सच है तथ्य क्यों नहीं पूछे जा रहे हैं। आप लोग इससे बेहतर भी कर सकते हैं।'

12 हफ्ते पहले मां बनी थीं प्रियंका चोपड़ा?
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया कि वह और निक जोनस पेरेंट्स बन गए हैं। ये कपल सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बना। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक जोनस की बेटी हुई हैं। उनकी बेटी का जन्म 12 हफ्ते पहले साउथ केलिफोर्निया के अस्पताल में हुआ है। जब तक वह स्वस्थय नहीं हो जाती तब तक वह घर नहीं लौटेंगी। पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही वह निक और प्रियंका बच्ची को घर वापस ले जाएंगे।
![]()
छह फरवरी को रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा बॉक्स ऑफिस और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही है। अब उनकी अगली फिल्म अला वैकुंठपुरमुलु की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म का हिंदी वर्जन छह फरवरी को रिलीज होगा।
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा अलु अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठपुरमुलु का ही रीमेक है। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ही फिल्म का रीमेक है।

