Bachchan Pandey की टिकट खरीदने पहुंचे अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस, Advance Booking शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2022, 02:38 PM IST

Bachchan Pandey Advance Booking starts: सुपरस्टार अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म बच्चन पांडे होली के मौके पर आने वाली है। 13 मार्च से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

Bachchan Pandey की टिकट खरीदने पहुंचे अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस, Advance Booking शुरू

Bachchan Pandey Advance Booking starts: कोरोना के चलते फ‍िल्‍मों की रिलीज का पूरा गणित खराब हो गया है। जो फ‍िल्‍में जनवरी और फरवरी में रिलीज होनी थी उन्‍हें हटाना पड़ा है। बड़े बजट की इन फ‍िल्‍मों को मेकर्स ओटीटी पर रिलीज नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में अब मेकर्स के पास होली को भुनाने का मौका है। सुपरस्टार अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म बच्चन पांडे होली के मौके पर आने वाली है। दर्शकों को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार था। एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म इस वर्ष 18 मार्च को रिलीज होगी (Bachchan Pandey Release Date)। 

13 मार्च यानि आज से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। सबसे पहले अक्षय कुमार अपनी दोनों हीरोइनों को लेकर थिएटर की खिड़की पर 'बच्चन पांडे' की टिकट खरीदने भी पहुंचे। जिसके बारे में खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। अक्षय कुमार ने चार तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह टिकट विंडो पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान अक्षय कुमार के चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी और फैंस तेज तेज अक्षय अक्षय की हूटिंग करने लगे।

ऐसी है फिल्म की कहानी 

इस फिल्म में पहली बार अक्षय का सबसे खूंखार अवतार देखने को मिल रहा है। पंकज त्रिपाठी को फिर से एक मजेदार भूमिका में देखा जा रहा है, जिसकी झलक ट्रेलर में दिख रही है। फिल्म में अक्षय खतरनाक गुंडे 'बच्चन पांडे' की भूमिका में है। वहीं, कृति सेनन एक निर्माता है, जो बच्चन पांडे पर अपनी अगली फिल्म बनाना चाहती हैं। वह इसके लिए अपने दोस्त यानी अरशद वारसी की मदद लेती हैं। 

गौरतलब है कि फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने निर्मित किया है। इसे 18 मार्च 2022 को सिनेमाघरों रिलीज किया जाने वाला है। साजिद नाडियाडवाला के साथ अक्षय कुमार की ये चौथी फिल्म है। 'एंटरटेनमेंट', 'हाउसफुल 3' और 'हाउसफुल 4' जैसी फिल्मों में पहले भी साथ में दोनों काम कर चुके हैं।

End of Article