Bollywood Fitness Trainers: बॉलीवुड स्टार्स की लीन और टोंड बॉडी के पीछे छुपी है इन फिटनेस ट्रेनर की मेहनत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2022, 06:10 PM IST

Bollywood Fitness Trainer: आपने अपने फेवरेट बॉलीवुड स्टार्स की शानदार बॉडी तो जरूर देखी होगी। लेकिन क्या आप जानते है एक्टर्स की लीन और टोंड बॉडी के पीछे किन फिटनेस ट्रेनर की मेहनत है। इस खबर में हम आज इसी बारे में जानेंगे।

Bollywood Fitness Trainers: बॉलीवुड स्टार्स की लीन और टोंड बॉडी के पीछे छुपी है इन फिटनेस ट्रेनर की मेहनत

Bollywood Famous Fitness Trainer: बॉलीवुड में आपने कई ऐसी फिल्में देखी होंगी जिनमें स्टार्स की बॉडी काबिले तारीफ होती है। एक्टर्स की सिक्स पैक बॉडी हो या एक्ट्रेस का जीरो फिगर वाला लुक हो पर्दें पर परफेक्ट दिखने के लिए ये सितारें कड़ी मेहनत करते है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस बॉडी के पीछे किसकी मेहनत छिपी है। नहीं यह जानने की कोशिश कोई नही करता लेकिन आज हम आपको बताएंगे उन जिम ट्रेनरों के बारे में जो स्टार्स की बॉडी के पीछे कड़ी मेहनत करते है। और फिल्मों में इन एक्टर्स की बॉडी देखकर रियल लाइफ में उनके फैंस भी उन्हें कॉपी करते है। स्टार्स को जब भी निजी जीवन में या फिल्म की डिमांड के अनुसार किसी सितारें को बॉडी शेप में लाना होता हैं तो वे इन्ही ट्रेनर्स के पास जाते हैं।

1) प्रशांत सावंत
आपने हैप्पी न्यू इयर में शाहरुख खान की सिक्स पैक वाली बॉडी तो देखी ही होगी, आपको बता दें कि, इस बॉडी को बनाने में प्रशांत सावंत ने उनकी मदद की है। इतना ही नही शाहरुख के अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और सनी लियॉन भी प्रशांत से ट्रेनिंग ले चुके हैं। प्रशांत बॉलीवुड के सबसे ज्यादा लोकप्रिय ट्रेनर है।

2) क्रिस गेथिन
क्रिस 3 फिल्म में ऋतिक की शानदार बॉडी के दीवाने बहुत है। इस बॉडी को बनाने में क्रिस ने ऋतिक की मदद की है। क्रिस एक बहुत ही जानेमाने हुए ट्रेनर हैं। उन्होंने फिटनेस को लेकर सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबें Body By Design और The Transformer भी लिखी हैं। इसके अलावा क्रिस जॉन अब्राहम को ट्रेन कर चुके हैं।

3) अब्बास अली
अब्बास अली पिछले 8 सालों से शाहिद कपूर को ट्रेन कर रहे हैं। शाहिद शुद्ध शाकाहारी हैं इसलिए उनके ऊपर बॉडी बनाने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती हैं। कबीर सिंह और उड़ता पंजाब में शाहिद कपूर की जो बेहतरीन बॉडी थी उसके पीछे अब्बास अली का ही हाथ था।


4) समीर जौरा
जब भी किसी स्पोर्ट खिलाड़ी के ऊपर बायोपिक फिल्म बनती हैं तो समीर सबकी पहली पसंद होते हैं। वे फरहान अख्तर को भाग मिल्खा भाग और प्रियंका चोपड़ा को मैरी कोम के लिए ट्रेन कर चुके हैं।

End of Article