कोरोना की चपेट में आईं मिस यूनिवर्स 2000 लारा दत्ता, बीएमसी ने सील किया एक्ट्रेस का घर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2022, 05:22 PM IST

Lara Dutta Corona Positive: हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री से यह खबर आई है की जानी-मानी अदाकारा लारा दत्ता कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं। कोरोनावायरस नियमों का ध्यान रखते हुए बीएमसी में उनके घर को सील कर दिया है।

कोरोना की चपेट में आईं मिस यूनिवर्स 2000 लारा दत्ता, बीएमसी ने सील किया एक्ट्रेस का घर 
Photo Credit: Instagram

Lara Dutta Tested Corona Positive: भारत में फिलहाल कोरोनावायरस का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। रोजाना कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए जा रहे हैं ऐसे में लोगों को अभी भी अपना ध्यान रखने की हिदायत दी जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर आई है जिसकी वजह से मिस यूनिवर्स 2000 रह चुकी बॉलीवुड अदाकारा लारा दत्ता के फैंस उदास हैं। ई टाइम्स की एक खबर के अनुसार, लारा दत्ता कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं। खबर में यह बताया गया है कि अदाकारा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कोरोनावायरस नियमों का पालन करते हुए बीएमसी ने उनके घर को सील कर दिया है। 

एक पपराजी ने उनके घर के बाहर की तस्वीर साझा की है जिसमें यह देखा जा सकता है कि बीएमसी ने उनके घर के दरवाजे पर एक नोटिस लगा दिया है। उनका घर सील करते हुए बीएमसी ने इसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। आपको बता दें यह लारा दत्ता का मुंबई के बांद्रा वाला घर है जिसे सील किया गया है। कहा जा रहा है कि उनके घर को कल यानी शुक्रवार को सील किया गया था जब लारा दत्ता कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। एक सूत्र ने यह खुलासा किया है कि लारा दत्ता अपने घर में ही इस वायरस की चपेट में आ गई हैं। 

फिलहाल लारा दत्ता की तरफ से इस बात पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी के साथ सेलिना जेटली के बच्चों की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने सेलिना जेटली के बच्चों को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। अगर, लारा दत्ता के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम में देखा गया था जिसमें वाणी कपूर और हुमा कुरैशी भी नजर आई थीं। इसके साथ वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक नए प्रोजेक्ट 'हिक्कअप्स एंड हुकअप्स' में नजर आई थीं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उन्हें कौन बनेगा शिखरवटी और हंड्रेड में भी देखा गया था। 

End of Article