सिल्वर स्क्रीन के बाद अब ओटीटी पर दम दिखा रहें हैं बॉलीवुड के ये बड़े सितारे, देखें लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 10:54 PM IST

Bollywood Actors OTT : कोरोना काल से थिएटर में लगे तालों ने लोगों को ओटीटी का रास्ता दिखा दिया है। अब लोग घर में बैठकर एंजॉय करना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी ओटीटी की ओर रुख कर रहे हैं। काजोल, करिश्मा कपूर, अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल, नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी जैसे कई बॉलीवुड कलाकारों ने ओटीटी पर डेब्यू किया है।

सिल्वर स्क्रीन के बाद अब ओटीटी पर दम दिखा रहें हैं बॉलीवुड के ये बड़े सितारे, देखें लिस्ट

Bollywood Celebs OTT Debut: ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए एक तरफ छोटे कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड के बड़े स्टार्स भी अब ओटीटी डेब्यू करने लगे हैं। कोरोना काल के बीच बीते दो-तीन सालों में बॉलीवुड के कई नामचीन और जाने-माने बड़े स्टार्स ने ओटीटी पर फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए डेब्यू किया है। ओटीटी पर कई बड़े सितारों ने अपने कदम जमाने की कोशिश की है, जैसे अजय देवगन की रूद्र, रवीना टंडन की आरण्यक, माधुरी की फेम गेम और सुष्मिता सेन की आर्या 1 और आर्या 2। 

 1) अजय देवगन


अजय देवगन बॉलीवुड ही नहीं बल्कि ओटीटी पर भी धमाल मचाया है। अजय ने यूं तो OTT पर फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंड‍िया से अपनी प्रेजेंस दर्ज कर ली है, पर सही मायनों में देखा जाए तो वे इस साल 2022 में ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म भुज, बड़े पर्दे के लिए बनी थी पर पैनडेमिक की वजह से फिल्म को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। अब अजय देवगन जल्द ही डिज्नी हॉटस्टार पर रुद्र-द एज ऑफ डार्कनेस की रिलीज के साथ अपना एक्चुअल ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। सीरीज में वे एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उनके साथ ईशा देओल भी सीरीज में हैं।

2) माधुरी दीक्षित


फिल्मों की दुनिया से सात समुंदर दूर चली जाने वाली माधुरी बॉलीवुड के साथ साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी वापसी ले चुकी है। जी हां मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने वेब शो फाइंडिंग अनामिका से ओटीटी पर डेब्यू कर चुकी हैं। यह एक थ्रिलर शो है, जिसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।

3) सोनाक्षी सिन्हा

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डिज्नी+हॉटस्टार बस एक झलक देखी गई थी। लेकिन यह उनकी डेब्यू फिल्म नहीं थी। वे फॉलन सीरीज से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहीं हैं। आपको बता दें कि, यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

4) सुष्मिता सेन

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सुष्मिता सेन ने अपना अलग ही जलवा दिखाया है। ओटीटी पर आर्या उनकी डेब्यू वेब सीरीज है। सुष्मिता ने आर्या में अपनी दमदार एक्टिंग से हमें चौंका दिया। एक्ट्रेस ने तीन बच्चों की मां की भूमिका निभाई। एक स्टनर जिसने अपनी सुंदरता से हमें अमेज करना बंद कर दिया, उसे अपने शो के लिए बहुत अच्छे रिव्यू मिले हैं।

5) रवीना टंडन


रवीना टंडन ने अपना ओटीटी डेब्यू अरण्यक के साथ किया। जिसमें वह एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रही हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच फंसी एक महिला, जो एक हत्या के मामले का पता लगाने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ती है।

End of Article