इमरान हाशमी की फिल्म से हुआ कई एक्ट्रेसेस का बॉलीवुड डेब्यू, जानें इन अभिनेत्रियों की लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 04:11 PM IST

New Actress Debut With Emraan Hashmi: इमरान हाशमी ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी फिल्मों की खास बात ये होती है कि वो ज्यादातर नई एक्ट्रेस के साथ काम करना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं कई एक्ट्रेस ने तो इमरान हाशमी के साथ ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है।

इमरान हाशमी की फिल्म से हुआ कई एक्ट्रेसेस का बॉलीवुड डेब्यू, जानें इन अभिनेत्रियों की लिस्ट
Photo Credit: Instagram

Bollywood Actress Debut With Emraan Hashmi: एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनका बॉलीवुड करियर किसी रोलर कोस्टर राइड की तरह रहा। क्योंकि उनके करियर ग्राफ में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही तो कुछ औंधे मुंह गिरी। लेकिन इन सबके बावजूद वह एक सफल एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहें। इमरान को हिंदी सिनेमा में ‘सीरियल किसर’ (Serial Kisser) के इमेज के साथ अलग पहचान मिली। क्योंकि उनकी ज्यादार फिल्मों में खूब किसिंग और हॉट सीन जरूर होता है।

इमरान हाशनी मर्डर, गैंगस्टर, आवारापन, जन्नत, जन्नत 2, द ट्रेन, द किलर और चेहरे जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। खास बात तो यह है कि इमरान अपनी हर फिल्म में नई एक्ट्रेस के साथ ही नजर आते हैं। वहीं कई एक्ट्रेस ने तो इमरान हाशमी के फिल्म के साथ ही बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इस लिस्ट में सोनल चौहान, किस्टल डिसूजा और ईशा गुप्ता जैसी कई एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं।

सोनल चौहान (Sonal Chauhan )

सोनल चौहान ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘जन्नत’ (Sonal Chauhan debut film Jannat) से अपने हिंदी फिल्म करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सोनल ने जोया का किरदार निभाया था, जो इतना पसंद किया गया कि आज भी लोगों के बीच जन्नत गर्ल के नाम से मशहूर हैं। वहीं फिल्म में सोनल और इमरान हाशमी की रोमांटिक जोड़ी (Sonal Chauhan and Emraan Hashmi) को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

ईशा गुप्ता  (Esha Gupta)

 जन्नत की सफलता के बाद इसका दूसरा पार्ट जन्नत 2 (Jannat 2)  बना। इसमें भी इमरान फिर से नई एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के साथ नजर आए। ईशा ने जन्नत 2 और इमरान हाशमी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया।

वेदिका कुमार (Vedhika kumar)-

इमरान के फिल्म ‘द बॉडी’ में साउथ एक्ट्रेस वेदिका कुमार को देखा गया था। वेदिका वैसे तो पहले मलयालम, तेलगु और कन्नड़ भाषाओं की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने इमरान के साथ ही अपना डेब्यू किया।

किस्टल डिसूजा (Keystle d souza)-

क्रिस्टल डिसूजा टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह कई शो का हिस्सा रह चुकी हैं। लेकिन बात करें फिल्मी करियर की तो किस्टल ने भी इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘चेहरे’ से बॉलीवुड डेब्यू किया।

End of Article