गोविंदा ने दूर की भांजे कृष्णा अभिषेक के साथ सारी नाराजगी, मनमुटाव खत्म करने के बाद बोले- रिलैक्स 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 12:48 PM IST

Govinda And Krushna Abhishek Cold War Ends: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और जाने-माने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का झगड़ा अब खत्म हो गया है। एक शो के दौरान गोविंदा ने अपने भांजे कृष्णा को माफ कर दिया है।

गोविंदा ने दूर की भांजे कृष्णा अभिषेक के साथ सारी नाराजगी, मनमुटाव खत्म करने के बाद बोले- रिलैक्स 

Govinda And Krushna Abhishek Cold War Ends: लोग लंबे समय से बॉलीवुड के पॉपुलर मामा-भांजे के बीच कोल्ड वॉर खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार, मामा गोविंदा ने अपने भांजे कृष्णा अभिषेक को माफ कर दिया और इसी के साथ दोनों के बीच चल रहे कोल्ड वॉर का भी अंत हो गया। तकरीबन 6 साल से बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता गोविंदा और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के बीच मनमुटाव चल रहा था जिसकी वजह से कई बार यह दोनों सुर्खियों में छा गए थे‌। दोनों के बीच तनाव अखबारों की सुर्खियां बन गई थीं। जिसके बाद कृष्णा अभिषेक अपने मामा से माफी मांगते हुए भी नजर आए थे। अब हाल ही में मामा गोविंदा ने अपने भांजे को माफ कर दिया है। 

दरअसल, मनीष पॉल के पॉडकास्ट शो के दौरान मामा गोविंदा ने अपने भांजे कृष्णा अभिषेक को माफ कर दिया। यह वही शो है जिसमें कृष्णा रोते हुए नजर आए थे। उन्होंने पब्लिकली अपने मामा गोविंदा से माफी भी मांगी थी। कृष्णा अभिषेक के माफी मांगने के बाद अब मनीष पॉल के शो में गोविंदा ने उन्हें माफ कर दिया। अपने भांजे की माफी को स्वीकार करते हुए मामा गोविंदा ने कहा - रिलैक्स, कोई प्रोब्लम नहीं है। इसका वीडियो मनीष पॉल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है, जिसमें मनीष पाॅल यह कहते हुए नजर आ रहे हैं- कृष्णा यहां पर आकर माफी मांगकर गया है, सर अगर उसे कुछ कहना तो आप प्लीज कहकर जाओ उसे, प्लीज सर मेरी रिक्वेस्ट है।'

मनीष पॉल के कहने के बाद मामा गोविंदा ने मुस्कुराते हुए अपने भांजे कृष्णा अभिषेक को माफ कर दिया। उन्होंने कहा 'आपके लिए सदैव माफी है। प्लीज रिलैक्स, आपके साथ कोई दिक्कत नहीं है। भगवान आपका भला करें, ऑल द बेस्ट, मेहनत करते रहना।' मनीष पॉल की इस वीडियो पर कृष्णा अभिषेक ने भी रिएक्ट किया। कृष्णा अभिषेक में लिखा 'लव हिम टू'।

End of Article