ब्रह्मास्त्र के नए पोस्टर में जुनून से भरी दिखीं मौनी रॉय, एक्ट्रेस का लुक देख दांतो तले उंगली दबा लेंगे आप 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 10:52 AM IST

Brahmastra New Poster: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर जारी करने से पहले फिल्म मेकर्स ने एक नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में अदाकारा मौनी रॉय का लुक देखकर फैंस दंग रह गए हैं।

ब्रह्मास्त्र के नए पोस्टर में जुनून से भरी दिखीं मौनी रॉय, एक्ट्रेस का लुक देख दांतो तले उंगली दबा लेंगे आप 
Photo Credit: Instagram

Brahmastra New Poster Released: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स जल्द ही दर्शकों के लिए ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर लॉन्च करने वाले हैं। कल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर जारी होने वाला है। लेकिन ट्रेलर लॉन्च से पहले मेकर्स में इस फिल्म का एक और पोस्टर जारी कर दिया है। फिल्म मेकर्स ने जो पोस्टर रिलीज किया है उसमें मौनी रॉय का लुक देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। मौनी रॉय को फिल्म मेकर्स ने 'अंधकार का चेहरा' के तौर पर दर्शाया है। इस पोस्टर को देखने के बाद यह पता चल रहा है कि मौनी रॉय इस फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आएंगी। उन्हें जुनून के रोल में देखा जा सकता है।

मेकर्स ने जो पोस्टर जारी किया है उसमें यह देखा जा सकता है कि मौनी ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है। इसके साथ उनके बाल हवा में उड़ रहे हैं। लेकिन उनकी लाल आंखें देखकर फैंस डर गए। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा 'कर ले सबको वश में अपने, अंधेरी की रानी है। ब्रह्मास्त्र को हासिल करना, यह जुनून ने ठानी है। कर्तव्य और जुनून। निर्माण और विनाश। रोशनी और अंधेरा। हमारे प्रकाश के दुनिया में, हम आपके लिए अंधेरा का चेहरा पेश कर रहे हैं- यह रहस्यमई, जुनून है।' इस फिल्म में दर्शकों को मौनी रॉय का एक नया अवतार देखने को मिलेगा।

अयान मुखर्जी ने भी यह पोस्ट से शेयर करते हुए मौनी रॉय की खूब तारीफ की। उन्होंने लिखा 'मैं समझता हूं, बहुत सारे लोग ब्रह्मास्त्र देखने के बाद जब जाएंगे तो जुनून के किरदार में मौनी की परफॉर्मेंस के बारे में बात करेंगे। मौनी जिसके अंदर भगवान शिव को लेकर गहरी आस्था और गहरा समर्पण है उसने हमेशा ब्रह्मास्त्र को अच्छी तरह से समझा है‌। और उसने इस समझ के साथ इस फिल्म में अपने किरदार से बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया है। मेरी उनसे पहली मुलाकात पर, मैंने ब्रह्मास्त्र में एक स्पेशल अपीरियंस उन्हें ऑफर किया था। उन्होंने शुरू से लेकर अंत तक हमारे साथ शूटिंग की और यही इस फिल्म का सरप्राइज पैकेज है।

End of Article