'ये किसी तैमूर-औरंगजेब की मां नहीं बनेगी' Vicky Kaushal- Katrina Kaif की शादी पर बीजेपी नेता ने ऐसे दी बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2021, 04:06 PM IST

BJP Leader on Vicky Kaushal and Katrina Kaif Wedding: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के बाद बीजेपी नेता अरुण यादव ने बधाई देते हुए कहा ये किसी तैमूर या औरंगजेब की मां नहीं बनेगी।

'ये किसी तैमूर-औरंगजेब की मां नहीं बनेगी' Vicky Kaushal- Katrina Kaif की शादी पर बीजेपी नेता ने ऐसे दी बधाई

मुंबई. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के आईटी सेल के चीफ अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की बधाई देते हुए तैमूर और औरंगजेब का जिक्र किया है। 

बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की फोटो शेयर की है। फोटो के साथ अरुण यादव ने लिखा,  गले मे मंगलसूत्र, मांग मैं सिंदूर, सौम्य मुस्कान... इसका मजाक उड़ाने की जगह.....इसका इतिहास भुलाकर स्वागत कीजिए क्योंकि ये किसी तैमूर या औरंगजेब की मां नही बनेगी। आपको बता दें कि विक्की और कैटरीना ने नौ दिसंबर 2021 को सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट में शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल ने हल्दी, मेहंदी और शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। 

Also Read: Katrina Kaif की शादी के बाद सलमान खान और रणबीर कपूर ने क्‍या किया ऐसा, लोग बोले- एक्‍स हों तो ऐसे 
     
कैटरीना कैफ ने बनाया था हलवा 
कैटरीना कैफ ने शादी के बाद अपने ससुराल वालों के लिए हलवा बनाया। कैटरीना ने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। कैटरीना कैफ की ओर से पोस्ट शेयर किए जाने के बाद विक्की कौशल भी पत्नी के हलवे की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से रोक नहीं सके। उन्होंने इंस्टा स्टोरीज में फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अब तक का सबसे अच्छा हलवा...'


नए घर पर किया गृह प्रवेश 
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने नए घर पर गृह प्रवेश किया। इस मौके पर दोनों ने पूरे विधि- विधान से पूजा भी करवाई। विक्की कौशल के पिता श्‍याम कौशल और मां वीना कौशल दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचे। 

कैटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मेहंदी की तस्वीर अपलोड की थी। इसमें उन्‍होंने कैप्शन में एक दिल का इमोजी बनाया। उनकी इस तस्‍वीर को देखते ही फैंस उनकी मेहंदी में विक्की कौशल का नाम तेजी से ढूंढने लगे।

End of Article