अब इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म थैंक गॉड, जानें क्या है नई डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2022, 08:33 PM IST

Thank God To Get A New Release Date: जल्द ही अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह को थैंक गॉड फिल्म में देखा जाएगा। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज डेट बदल सकती है। 

अब इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म थैंक गॉड, जानें क्या है नई डेट

Thank God Film To Get A New Release Date: अजय देवगन को अब जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म में देखा जाएगा। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह के साथ थैंक गॉड में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे। दर्शक अजय देवगन को एक नए कॉमेडी फिल्म में देखने के लिए बेताब हैं। अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की यह फिल्म इस वर्ष जुलाई के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि इस फिल्म को एक नई रिलीज डेट मिल सकती है। पिंकविला से बात करते हुए प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने यह खुलासा किया है कि अब यह फिल्म किसी और दिन रिलीज होगी। 

भूषण कुमार ने इस फिल्म की नई रिलीज डेट पर बात करते हुए यह बताया कि 'ढेर सारे वीएफएक्स काम की वजह से थैंक गॉड फिल्म को टालना पड़ा। हम जल्द ही इस फिल्म के नई रिलीज डेट का अनाउंसमेंट करेंगे।' अभी थैंक गॉड फिल्म की जानकारी को गुप्त रखा गया है और यह उम्मीद की जा रही है कि इसे इस साल के आखिरी क्वार्टर में बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। इसके बाद भूषण कुमार ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि अभी वह बहुत सारी फिल्मों के रिलीज में व्यस्त हैं। इसमें आयुष्मान खुराना की एक्शन हीरो, अजय देवगन की भोला और दृश्यम 2, सैफ अली खान और ऋतिक रोशन के साथ विक्रम वेधा और रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म भी शामिल है।

Bhushan Kumar, Head Of Music Firm T-Series, Accused Of Rape; Case Filed:  Report

भूषण कुमार अभिनेता राजकुमार राव के साथ भी कई सारे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। दर्शक अब जल्द ही अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह को उनके आगामी फिल्म में देखना चाहते हैं। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन और इंद्रा कुमार के साथ वापस काम किया। 2019 के बाद इन दोनों ने एक साथ इस फिल्म में किया है।

End of Article