क्रिकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में गिल के पास कपिल देव से आगे निकलने का मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में शुभमन गिल के निशाने पर कपिल देव से आगे निकलने का मौका होगा। गिल 4 नवंबर से शुरू हो रहे 5 मैच की वनडे सीरीज के शुरुआती 3 मैच का हिस्सा होंगे।

Image

शुभमन गिल (साभार-X)

4 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार सुबह 7.30 बजे शुरू होगा। पहले 3 वनडे में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे जबकि बाकी दो मैच में टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। शुरुआती 3 मुकाबलों में शुभमन गिल के पास द ग्रेट कपिल देव से आगे निकलने का मौका होगा। 2019 में ODI में डेब्यू करने वाले गिल इस फॉर्मेट में 3,713 रन बना चुके हैं। कपिल देव ने भारत के लिए 3,783 रन बनाए थे। गिल को उनसे आगे निकलने के लिए केवल 71 रन की दरकार है। उनके पास 3 मैच का मौका है।

ODI क्रिकेट में पहली सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय कपिल देव ने 23.79 की औसत से बैटिंग की। उन्होंने अपने करियर में एक सेंचुरी और 14 फिफ्टी लगाईं। दाएं हाथ के पेसर ने 253 विकेट भी झटके। सचिन तेंदुलकर, भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। मास्टर ब्लास्टर ने अपने करियर में 18,426 रन बनाए हैं। उनके नाम 49 सेंचुरी और 96 फिफ्टी है।

विराट कोहली एलीट लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। भारत के पूर्व कप्तान ने 317 मैचों में 15,109 रन बनाए हैं। कोहली अपने रिटायरमेंट से पहले 16,000 रन का आंकड़ा पार कर सकते हैं। वनडे क्रिकेट में कोहली 55 शतक जड़ चुके हैं। रोहित शर्मा 12,120 रन के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वह ODI में गिल के साथ पारी की शुरुआत करते हैं। भारत के पूर्व कप्तान के नाम 35 शतक हैं। रोहित की कप्तानी में भारत 2023 ODI वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा था। गिल इस साल इस फॉर्मेट के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। गिल ने 12 मैच की 11 पारी में 895 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article