Bell Bottom Ban: अक्षय कुमार की बेल बॉटम हुई बैन, इन 3 देशों ने किया बड़ा फैसला, आखिर क्या है वजह?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2021, 08:18 AM IST

Akshay Kumar Film Bell Bottom Banned: अक्षय कुमार की बेल बॉटम थिएटर बंद होने के बाद भी बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म बन गई है। लेकिन फिल्म को कुछ देशों में बैन कर दिया गया है...

Bell Bottom Ban: अक्षय कुमार की बेल बॉटम हुई बैन, इन 3 देशों ने किया बड़ा फैसला, आखिर क्या है वजह?

जैसा कि हम जानते हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म रिलीज होने पर सिनेमाघरों में खचाखच भीड़ रहती है। लेकिन देश में दूसरी लहर के बाद देश भर में सिनेमाघरों को COVID-19 मामलों में वृद्धि के कारण बंद कर दिया गया। लेकिन अक्षय कुमार की बेल बॉटम थिएटर बंद होने के बाद भी बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म बन गई है। ऐसे में वैक्सीन लगवा चुके दर्शक ही सिर्फ सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं, जो कि रॉ एजेंट बने अक्षय के शानदार किरदार की खूब सराहना भी कर रहे हैं।

लेकिन फिल्म को कुछ देशों में बैन कर दिया गया है। सऊदी अरब, कुवैत और कतर में अक्षय कुमार की बेल बॉटम को बैन कर दिया गया है। यह फिल्म उस समय की वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है जब इंदिरा गांधी भारत की प्रधान मंत्री थीं। फिल्म 1980 के दशक में हाईजैक एक हवाई जहाज की कहानी बताती है। सऊदी अरब, कुवैत और कतर में फिल्म में कथित तौर पर हुए 'ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़' के लिए इस पर प्रतिबंध लगा दिया है।

बेल बॉटम को बैन करने का क्या है कारण?
एक सूत्र ने बताया कि बेल बॉटम के दूसरे भाग में हाईजैक करके विमान को लाहौर से दुबई ले जाते हुए दिखाया गया है। 1984 में हुई वास्तविक घटना के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने व्यक्तिगत रूप से स्थिति को संभाला और यह यूएई के अधिकारी थे जिन्होंने अपहर्ताओं को पकड़ा था। इसलिए इस बात की प्रबल संभावना है कि मध्य पूर्वी देशों में सेंसर बोर्ड ने इस पर आपत्ति ली होगी और इसलिए इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है।

आपको बता दें फिल्म में इंदिरा गांधी के रूप में लारा दत्ता हैं। वहीं अक्षय कुमार की प्रेमिका के रूप में वाणी कपूर है। बेल बॉटम में हुमा कुरैशी, आदिल हुसैन, डॉली अहलूवालिया, अनिरुद्ध दवे और थलाइवासल विजय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कलाकारों, निर्माताओं और अक्षय कुमार ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

End of Article