Anek OTT Release: अब ओटीटी पर रिलीज होगी आयुष्मान की 'अनेक', जानें कब और कहां देख सकेंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 03:13 PM IST

Anek OTT Release on netflix: 40 करोड़ के बजट वाली फिल्म अनेक कमाई के मामले में पीछे रह गई। अब मेकर्स ने इसका बजट निकालने के लिए इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है।

Anek OTT Release: अब ओटीटी पर रिलीज होगी आयुष्मान की 'अनेक', जानें कब और कहां देख सकेंगे आप

Anek OTT Release on netflix: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक सिनेमाघरों में करिश्मा करने में असफल रही। 27 मई को रिलीज हुई अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेक दिए थे और बहुत जल्द इसकी सिनेमाघरों से विदाई हो गई। भारत में 1200 स्क्रीन्स पर फिल्म अनेक को रिलीज किया गया था और विदेश में यह फिल्म तकरीबन 600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। 

40 करोड़ के बजट (Film Anek Budget) वाली यह फिल्म कमाई के मामले में पीछे रह गई। अब मेकर्स ने इसका बजट निकालने के लिए इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और कब रिलीज होगी, इसकी जानकारी सामने आ गई है। 

ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनेक

यह फिल्म 26 जून रविवार को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। नेटफ्लिक्स पर ये दोपहर 12 बजे के आसपास रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर बाकायदा पोस्ट शेयर कर इसकी घोषणा कर दी है।इस फिल्म से नागालैंड की एक्ट्रेस एंड्रिया केवीचुसा ने फिल्म अनेक से अपना डेब्यू किया है। 

ऐसी है फिल्म 

आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक में भारत के नॉर्थ ईस्ट के इलाके के मसलों और वहां रहने वाले लोगों के साथ हो रहे भेदभाव को पर्दे पर बखूबी दिखाया गया है। यह नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के लोगों की कहानी दर्शाती है। उनका विद्रोह और भारत के साथ एकीकृत होने की आवश्यकता पर फिल्म में प्रकाश डाला गया है। फिल्म में आयुष्मान एक अंडर कवर ऑफिर अमन के रोल में हैं, जो पूर्वोत्तर में जोशुआ बनकर काम करता है। 

फिल्म को समीक्षकों ने सराहा था लेकिन ना जाने क्यों यह फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींच नहींं पाई। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित अनेक को भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित किया गया है।

End of Article