Attack Trailer: सुपर सोल्जर बन देश को दुश्मनों से बचाएंगे जॉन अब्राहम, रिलीज हुआ अटैक का ट्रेलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2022, 02:22 PM IST

Attack movie trailer release: जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में जॉन अब्राहम एक सुपर सोल्जर के रोल में नजर आ रहे हैं। देखिए अटैक फिल्म का ट्रेलर...

Attack Trailer: सुपर सोल्जर बन देश को दुश्मनों से बचाएंगे जॉन अब्राहम, रिलीज हुआ अटैक का ट्रेलर

Attack Movie Trailer: जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिज की फिल्म अटैक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में जॉन अब्राहम भारत के पहले सुपर सोल्जर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो आतंकवादियों से लोहा लेते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में जॉन अब्राहम शानदार एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। जॉन अब्राहम की ये फिल्म कई पार्ट में रिलीज होने वाली है। 

एक मिनट 38 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि जॉन अब्राहम (John Abraham) को कैसे टेक्नोलॉजी और आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए एक सुपर सोल्जर बनाया गया है। वह संसद भवन के अंदर आतंकियों से मुकाबला कर रहे हैं। ट्रेलर में जॉन जैकलीन फर्नांडिज के साथ रोमांस कर रहे हैं। हालांकि, जैकलीन के साथ हुए एक हादसे से उनकी जिंदगी बदल जाती है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह खुफिया ऐजेंसी के ऑफिसर के रोल में नजर आ रही हैं। इसके अलावा फिल्म में प्रकाश राज भी हैं। 

Attack teaser: John Abraham turns a super soldier for India

कैप्टन अमेरिका की दिला रहा है याद 
अटैक फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने लिखा है कि जॉन अब्राहम फिल्म कैप्टन अमेरिका की याद दिला रहे हैं। मार्वल की फिल्म कैप्टन अमेरिका में भी स्टीव रॉजर्स को तकनीक के जरिए एक सुपर सोल्जर बनाया गया था। फिल्म की कहानी हाईजैक पर आधारित है। अटैक फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में वीएफएक्स का काफी इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में ये फिल्म एक विजुअल ट्रीट हो सकती है।       

Attack teaser: John Abraham, Jacqueline Fernandez bring India's first  super-soldier with chilling video | Bollywood News – India TV

इस दिन रिलीज होगी अटैक 
अटैक फिल्म एक अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। फिल्म को लक्ष्य राज आनंद ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ जॉन अब्राहम ने अटैक को प्रोड्यूस भी किया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम के पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स हैं। जॉन अब्राहम अटैक के बाद तेहरान फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा जॉन दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के साथ पठान में भी काम करेंगे।

End of Article