Box office Clash 26 jan 2023: बॉलीवुड के एक्शन स्टार जॉन अब्राहम की अगली फिल्म तेहरान की घोषणा हो गई है। यह फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम (John Abraham Instagram) पर इस फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। फिल्म में जहां जॉन लीड रोल निभाएंगे तो वहीं इसे डायरेक्ट करेंगे अरुण गोपलन। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म को कहानी में आशीष पी वर्मा ने पिरोया है।
खासबात ये है कि जिस दिन ये फिल्म रिलीज होगी, उसी दिन दो दिग्गज सितारों की फिल्में आने वाली हैं। तेहरान फिल्म (Tehran Movie) अगले साल पहले ही महीने में रिलीज कर दी जाएगी। गणतंत्र दिवस के मौके पर यानि 26 जनवरी, 2023 के दिन फिल्म रिलीज होगी। इसी दिन ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म भी रिलीज होनी है।
मुंबई सागा (Mumbai Saga), बाटला हाउस (Batla House), सत्यमेव जयते (Satyamev Jayate), ढिशूम (Dhishoom), फोर्स (Force), फोर्स 2 (Force 2) जैसी एक्शन फिल्मों में नजर आ चुके जॉन अब्राहम की इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शन बता रहे हैं कि फैंस इसके लिए कितने उत्साहित हैं।
जॉन अब्राहम बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा कब्जा जमाने को तैयार हैं। वह एक के बाद एक चार दमदार एक्शन फिल्मों में नजर आने वाले हैं।जॉन अब्राहम डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण संग नजर आएंगे। जॅान अब्राहम ने हाल ही में अपनी एक और फिल्म एक विलेन 2 की भी घोषणा कर दी है। यह सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म एक विलेन की सीक्वेल है। वहीं जॉन अब्राहम फिल्म अटैक में भी लीड रोल में हैं।

