Arjun Rampal और उनकी गर्लफ्रेंड Gabriella Demetriades को NCB ने भेजा समन, 11 नवंबर को कपल से होगी पूछताछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2020, 06:43 AM IST

Arjun Rampal Gabriella Demetriades summoned by NCB: NCB ने अभिनेता अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर 9 नवंबर की दोपहर को छापा मारा था। कथित ड्रग्स मामले के संबंध में सेलिब्रिटी कपल को समन भेजा गया है...

Arjun Rampal और उनकी गर्लफ्रेंड Gabriella Demetriades को NCB ने भेजा समन, 11 नवंबर को कपल से होगी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सामने आए ड्रग्स एंगल के बाद, बॉलीवुड से कई बड़े नामों को तलब किया गया है। इसी केस में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के घर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 09 नवंबर को छापा मारा। हालिया अपडेट के अनुसार, NCB ने अर्जुन और गैब्रिएला दोनों को 11 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

NCB ने अभिनेता अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर 9 नवंबर की दोपहर को छापा मारा था। कथित ड्रग्स मामले के संबंध में सेलिब्रिटी कपल को समन भेजा गया है। हाल ही में, गैब्रिएला के भाई एगिसिलाओस को उनके घर से अल्प्राजोलम(alprazolam) की गोलियां और हशीश जब्त करने के बाद एनसीबी की हिरासत में लिया गया था।

एएनआई के एक ट्वीट ने अर्जुन और गैब्रिएला के समन के बारे में जानकारी दी। इसमें पढ़ा जा सकता है, 'अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 11 नवंबर को बुलाया है। एनसीबी ने कल(9 नवंबर) अर्जुन रामपाल के यहां छापा मारा और ड्रग से संबंधित मामले में जांच में शामिल होने के लिए उन्हें 11 नवंबर को तलब किया है।'

अर्जुन के घर पर छापा पड़ने से पहले, फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर पर भी छापा मारा गया था। जिसमें NCB ने निर्माता के घर से ड्रग्स बरामद करने की पुष्टि की थी। फिरोज की पत्नी शबाना सईद को गिरफ्तार कर लिया है। निर्माता को NCB द्वारा कल (09 नवंबर) पूछताछ के लिए बुलाया गया था और उसकी पत्नी शबाना को मेडीकल परीक्षण के लिए ले जाया गया था।

आपको बता दें, सितंबर के अंतिम सप्ताह में चार बॉलीवुड अभिनेत्रियों को पूछताछ के लिए NCB कार्यालय में जाते हुए देखा गया था। दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह को पूछताछ के लिए NCB कार्यालय में देखा गया था।

End of Article