अनुष्का शर्मा ने मजाकिया अंदाज में दी प्रियंका चोपड़ा को मां बनने की बधाई, कहा 'रातों की नींद हराम करने के लिए हो जाओ तैयार'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2022, 09:27 PM IST

Anushka Sharma Congratulates New Mom Priyanka Chopra Jonas: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस को मजाकिया अंदाज में बधाई देते हुए ऐसी बात कह दी जिसकी वजह से वह चर्चा में बनी हुई हैं। 

अनुष्का शर्मा ने मजाकिया अंदाज में दी प्रियंका चोपड़ा को मां बनने की बधाई, कहा 'रातों की नींद हराम करने के लिए हो जाओ तैयार'
Photo Credit: Instagram

Anushka Sharma Congratulates Priyanka Chopra Jonas and Nick Jonas On Welcoming Baby: विश्व पटल पर अपना परचम लहराने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने हाल ही में अपने घर नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। 15 जनवरी को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिए माता पिता बने हैं। यह खुशखबरी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए पिछले हफ्ते शुक्रवार को दी थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की यह खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। जैसे ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने माता पिता बनने की खबर दी वैसे ही सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई देने लगे। 

अनुष्का शर्मा ने मजाकिया अंदाज में दी बधाई

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को माता-पिता बनने की बधाई देने में बॉलीवुड सितारे पीछे नहीं रहे। कई बॉलीवुड सितारों ने इस कपल को अपने घर में नए मेहमान का स्वागत करने के लिए बधाई संदेश दिया। वहीं अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा को मां बनने की बधाई दी है। लेकिन अनुष्का शर्मा ने कुछ नए अंदाज में प्रियंका चोपड़ा को मां बनने की शुभकामनाएं दीं। अनुष्का शर्मा ने मजाकिया अंदाज में प्रियंका चोपड़ा को बधाई देते हुए लिखा कि 'प्रियंका और निक को मुबारकबाद। अपनी रातों की नींद हराम करने के लिए और अद्वितीय आनंद और प्रेम के लिए आप दोनों तैयार हो जाइए। नन्हे मेहमान को ढेर सारा प्यार।'

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को यह खबर दी थी कि वह सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। इसके साथ उन्होंने लोगों से यह आग्रह किया कि वह उनके प्राइवेसी का सम्मान करें। हाल ही में अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरस हो गई थीं जिसके बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लोगों को उनके प्राइवेसी का ध्यान रखने के लिए आग्रह किया था।

End of Article