[Photos] मौनी रॉय की शादी के फंक्शन्स शुरू, हल्दी सेरेमनी में मंगेतर सूरज नांबियार को लगाया गले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2022, 05:08 PM IST

Mouni Roy Wedding: मौनी रॉय की शादी की रस्में गोवा में शुरू हो गई है। मौनी और सूरज नांबियर की हल्दी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। देखें मौनी रॉय की हल्दी सेरेमनी की फोटोज

[Photos] मौनी रॉय की शादी के फंक्शन्स  शुरू, हल्दी सेरेमनी में मंगेतर सूरज नांबियार को लगाया गले

Mouni Roy Haldi Ceremony Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी की रस्में शुरू हो गई है। मौनी और सूरज की हल्दी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। गौरतलब है कि मौन रॉय के शादी के सभी फंक्शन्स गोवा में होने जा रहे हैं। दोनों 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।   

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में मौनी रॉय ने पीले रंग की चुनरी ओढ़ी हुई है। इसके अलावा उन्होंने गले में हैवी गोल्ड की ज्वैलरी पहने हुई हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में मौनी रॉय और सूरज नांबियार (Mouni Roy Suraj Nambiyar Wedding) के चेहरे पर हल्दी लगी हुई नजर आ रही है। सूरज सफेद रंग की शर्ट पहने हुए हैं तो वहीं मौनी भी सफेद रंग के आउटफिट में दिख रही हैं। एक फोटो में सूरज नांबियार मौनी रॉय को गले लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। 

Mouni Roy

करीबी लोग ही शामिल 
मौनी रॉय की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी। इसमें केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल होंगे। शादी में कोविड से जुड़े सभी गाइडलाइन्स का पालन किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शादी बंगाली और साउथ इंडियन रीति-रिवाज से होगी। मौनी ने छोटे परदे पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत क्योंकि ... सास भी कभी बहू थी.. से की थी। बाद में उन्होंने देवों के देव... महादेव और नागिन जैसे शो में अभिनय किया। मौनी ने फिल्म गोल्ड से डेब्यू किया था।

Mouni Roy

जानिए कौन हैं सूरज नांबियार 
सूरज नांबियार दुबई में ही रहते हैं। वह पेशे से एक बैंकर हैं। दोनों के अफेयर की खबरें साल 2019 में आई थी। मौनी रॉय की दोस्त ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी। 

आपको बता दें कि लॉकडाउन में मौनी रॉय अपनी बहन और जीजाजी के साथ थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय हाल ही में जी5 की वेबसीरीज लंदन कॉन्फिडेंशियल में नजर आई थीं। इसके अलावा अब वह रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम करने वाली हैं।

End of Article