Anushka Sharma Farmhouse: अनुष्का शर्मा- विराट कोहली ने अलीबाग में खरीदा फार्महाउस, जानें कितनी है इसकी कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2022, 09:21 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर खबरें हैं कि दोनों ने अलीबाग में फार्महाउस खरीदा है। जानें कितनी है 8 एकड़ में फैले इस फार्महाउस की कीमत।

Anushka Sharma Farmhouse: अनुष्का शर्मा- विराट कोहली ने अलीबाग में खरीदा फार्महाउस, जानें कितनी है इसकी कीमत

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली सबसे पसंदीदा सिलेब्रिटी कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर से दोनों चर्चा में हैं। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कपल ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अलीबाग में एक आलीशान फार्महाउस खरीदा है।

कितनी है कीमत

विराट और अनुष्का के इस फार्महाउस की बात करें तो ईटाइम्स की खबर के मुताबिक ये करीब 8 एकड़ में बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक अलीबाग के एक गांव जीराड के पास 8 एकड़ जमीन पर घर बनाया जाएगा। इसकी कीमत की बात करें तो यह करीब 19 करोड़ 24 लाख 50 हजार रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक 1 करोड़ 15 लाख की राशि सरकारी खजाने में पहले ही जमा करा दी गई है। विराट इस समय एशिया कप टूर्नामेंट के लिए दुबई में हैं जिसके चलते मंगलवार को विराट के भाई विकास कोहली ने गणपति से एक दिन पहले लेन-देन पूरा किया। यह सौदा समीरा हैबिटैट्स नाम की एक जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी ने किया था।

6 महीने पहले देखी थी जगह?

बताया जा रहा है कि अनुष्का और विराट ने करीब 6 महीने पहले इस जगह को देखा था, लेकिन विराट के बिजी क्रिकेट कार्यक्रम के कारण वह अलीबाग आकर इस जगह को फाइनल नहीं कर पाए थे। लेकिन अब उनके परिवार ने 3 लाख 35 हजार रुपये की स्टांप ड्यूटी जमा कर दी है।

हाल ही में सामने आई थी ये जानकारी

मालूम हो कि हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि विराट कोहली ने दिवंगत किशोर कुमार के जुहू बंगले के परिसर का एक बड़ा हिस्सा लीज पर लिया है और यहां तेजी से काम चल रहा है जिसके बाद इसे हाई ग्रेड रेस्टोरेंट में बदल दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक विराट का ये रेस्टोरेंट बनकर लगभग तैयार हो चुका है और अगले महीने इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की जा सकती है।

End of Article