सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को खलनायक समझती थीं करीना, गलतफहमी दूर करने के लिए बिग बी ने धोए थे एक्ट्रेस के पैर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2021, 06:36 PM IST

Kareena Kapoor Khan And Amitabh Bachchan Throwback: अमिताभ बच्चन ने हाल ही में यह साझा किया है कि एक समय ऐसा था जब करीना कपूर खान उन्हें बुरा इंसान समझती थीं। उनकी गलतफहमी दूर करने के लिए अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस के पैर भी धोए थे।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को खलनायक समझती थीं करीना, गलतफहमी दूर करने के लिए बिग बी ने धोए थे एक्ट्रेस के पैर 

Amitabh Bachchan Once Washed Kareena Kapoor Khan's Feet: इस दुनिया को देखने का नजरिया सबका अलग-अलग होता है। वहीं, बच्चों का नजरिया सबसे अनोखा होता है। मासूमियत में बच्चे कुछ ऐसी हरकतें करते हैं जो हमेशा के लिए यादगार बन जाता है। कुछ ऐसा ही किस्सा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बचपन का है जब वह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को बुरा इंसान समझती थीं। अमिताभ बच्चन ने अपने पर्सनल ब्लॉग पर यह किस्सा पोस्ट करके बताया कि करीना कपूर खान को एक बड़ी गलतफहमी हो गई थी। इस गलतफहमी की वजह से करीना कपूर खान काफी डर गई थीं और उन्हें बुरा इंसान समझने लगी थीं। 

अमिताभ बच्चन को बुरा इंसान समझती थीं करीना कपूर खान

अपने ब्लॉग पर अमिताभ बच्चन ने यह किस्सा साझा किया कि वह करीना कपूर खान के पिता रणधीर कपूर के साथ फिल्म पुकार का एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे। इस ऐक्शन सीक्वेंस में अमिताभ बच्चन को रणधीर कपूर को मारना था। अमिताभ बच्चन करीना कपूर खान को यह एक्शन सीक्वेंस नरेट करके बता रहे थे। उस दौरान वह फिल्म पुकार की शूटिंग के लिए गोवा में थे। करीना कपूर खान ने एक बहुत ही प्यारा समर हैट पहना था जिस पर गुलाबी फूल लगे हुए थे। यह एक्शन सीन सुनते वक्त करीना कपूर खान काफी डर गई थीं। जब उन्हें पता चला कि अमिताभ बच्चन उनके पिता रणधीर कपूर को मारने वाले हैं तब वह अपने पिता की तरफ भागीं और उन्हें पकड़कर चिपक गईं। 

करीना कपूर खान की आंखों में आंसू थे और वह काफी डर गई थीं। इस चक्कर में उन्होंने अपने पैर भी गंदे कर लिए थे। करीना को शांत करने के लिए अमिताभ बच्चन ने पानी मंगवाया जिसके बाद उन्होंने उनके पैर भी धोए। अमिताभ बच्चन ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह करीना कपूर खान की गलतफहमी दूर करना चाहते थे कि वह एक गलत इंसान हैं। वह‌ उन्हें यह समझाना चाहते थे कि यह हकीकत नहीं सिर्फ एक एक्ट है। 

End of Article