बॉलीवुड में कदम रखते ही अमीषा पटेल हो गई थीं बदनाम, हर कोई कहता था घमंडी और बिगड़ैल औलाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2022, 10:06 AM IST

Ameesha Patel Was Ill-Treated During Her Early Career Days: एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने बताया कि जब उन्होंने बॉलीवुड में अपने कदम रखे थे तब करियर के शुरुआत में ही वह बदनाम हो गई थीं। हर कोई उन्हें घमंडी और अकड़ू कहता था।

बॉलीवुड में कदम रखते ही अमीषा पटेल हो गई थीं बदनाम, हर कोई कहता था घमंडी और बिगड़ैल औलाद
Photo Credit: Instagram

Ameesha Patel Was Called Snobbish, Arrogant And Rich Brat During Early Days Of Her Career: हर एक एक्टर के लिए उनका थिएटर या फिर फिल्म डेब्यू बहुत खास होता है लेकिन बॉलीवुड अदाकारा अमीषा पटेल के लिए यह कुछ अलग था। कहो ना प्यार फिल्म से बॉलीवुड में अपने कदम रखने वाली अदाकारा अमीषा पटेल अपने करियर की शुरुआत में ही बदनाम हो गई थीं। हाल ही में अमीषा पटेल ने बताया कि किस तरह उन्हें अमीर बाप की बिगड़ैल औलाद और घमंडी कहकर बदनाम किया जाता था। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में मीडिया उन्हें घमंडी और अकड़ू कहकर बुलाया करता था। इस विषय पर बात करते हुए उन्होंने यह बताया कि वह अपनी फिल्मों के सेट पर किताबों में उलझी रहती थीं जिसकी वजह से लोग उन्हें अकड़ू कहते थे।

हो गई थीं बदनाम

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म कहो ना प्यार है से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद अमीषा पटेल को गदर और हमराज जैसी कई हिट फिल्मों में देखा गया लेकिन उनका एक्टिंग करियर उस ऊंचाई तक नहीं पहुंचा जिसकी उम्मीद की जा रही थी। पिंकविला से बात करते हुए अमीषा पटेल ने बताया कि कैसे उन्हें उनके फिल्मी करियर की शुरुआत में बदनाम कर दिया गया था। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया कि लोग उन्हें अकड़ू और घमंडी कहते थे। इसके साथ उन्हें साउथ बॉम्बे की अमीर बाप की बिगड़ैल औलाद समझा जाता था। अदाकारा ने बताया ऐसा इसलिए क्योंकि वह फिल्मों के सेट पर गौसिप नहीं करती थीं और किसी के पीठ पीछे बुराई नहीं करती थीं। 

ऋतिक रोशन से करते थे कंपेयर

इसके बाद अदाकारा ने यह भी साझा किया कि उन दिनों उन्हें ऋतिक रोशन से कंपेयर किया जाता था। अमीषा पटेल ने बताया कि वह किताबी कीड़ा हैं और अपनी फिल्मों के सेट पर वह किताबों में उलझी रहती थीं। इसलिए लोग उन्हें यह कहते थे कि अमीषा जी बहुत अकड़ू हैं, पता नहीं अपने आप को क्या समझती है। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि जब वह अपने फिल्म के पहले शूट पर पहुंची थीं तब वह मर्सिडीज से आई थीं वहीं, ऋतिक रोशन मारुति कार में बैठ कर आए थे। इस चीज का भी विषय बनाकर लोग उन्हें ताने देते थे और यह समझते थे कि वह‌ बिगड़ी हुई हैं।

End of Article